समाचार

ट्रस्ट कमेटी की बैठक आयोजित : देवेन्द्र जैन (झंडा) एवं डॉ सुनील संचय बने ट्रस्टी


परम पूज्य गणेश प्रसाद वर्णी जी की प्रेरणा से स्थापित शताधिक वर्ष से संचालित श्री महावीर दिगम्बर जैन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साढूमल जनपद ललितपुर उत्तर प्रदेश के रिक्त ट्रस्टी पद पर विद्यालय के पूर्व प्रबंधक श्री देवेन्द्र जैन झंडा वाले साढूमल एवं विद्यालय के पूर्व स्नातक युवा विद्वान डॉ. सुनील जैन संचय ललितपुर को विद्यालय का ट्रस्टी मनोनीत किया गया है। पढ़िए यह रिपोर्ट…


साढूमल। परम पूज्य गणेश प्रसाद वर्णी जी की प्रेरणा से स्थापित शताधिक वर्ष से संचालित श्री महावीर दिगम्बर जैन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साढूमल जनपद ललितपुर उत्तर प्रदेश के रिक्त ट्रस्टी पद पर विद्यालय के पूर्व प्रबंधक श्री देवेन्द्र जैन झंडा वाले साढूमल एवं विद्यालय के पूर्व स्नातक युवा विद्वान डॉ. सुनील जैन संचय ललितपुर को विद्यालय का ट्रस्टी मनोनीत किया गया है। विद्यालय के ट्रस्टी सेठ सुधीर जैन झांसी के आवास पर ट्रस्ट कमेटी की आयोजित बैठक में सर्व सम्मति से उक्त निर्णय लिया गया। इस मौके पर हेड ट्रस्टी डॉ सुनील सेठ भोपाल, ट्रस्टी सेठ सुधीर जैन झांसी, कंछेदी सिंघई मड़ावरा, विद्यालय के अध्यक्ष वर्द्धमान जैन, प्रबंधक कमल कुमार जैन, मंत्री राजेश जैन, पंडित संतोष शास्त्री सौरई आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

बैठक का शुभारंभ पंडित संतोष शास्त्री सौरई के मंगलाचरण से हुआ। हेड ट्रस्टी डॉ सुनील सेठ भोपाल, ट्रस्टी सेठ सुधीर जैन झांसी, श्री कंछेदी सिंघई मड़ावरा, विद्यालय के अध्यक्ष वर्द्धमान जैन, प्रबंधक कमल कुमार जैन, मंत्री राजेश जैन, पंडित संतोष शास्त्री सौरई, कोषाध्यक्ष दीपक जैन बन्दी, लेखा निरीक्षक डॉ शिखर चंद्र सिलोनिया, उपाध्यक्ष भजनलाल जैन, अधिष्ठाता रतनचंद जैन गौना, उप अधिष्ठाता गुलाब चंद बरचौन, उपमंत्री अनिल जैन बेसरा, प्रधानाचार्य राजेन्द्र जैन आदि प्रबंधकारिणी समिति ने शुभकामनाएं व बधाई प्रेषित की है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page