समाचार

सांसद चंद्रशेखर ने उठाया मुद्दा : संसद में जैन बोर्ड बनाने की मांग की 

इंदौर (राजेश जैन दद्दू)। नगीना से सांसद चंद्रशेखर ने सदन में जैन समाज का पक्ष रखते हुए जैन बोर्ड बनाने की बात कही और जैन तीर्थों पर हो रहे अतिक्रमण अत्याचार का भी जिक्र किया। आपने पूर्व में भी जैन धर्म के 22वें तीर्थंकर नेमीनाथ भगवान की मोक्ष स्थली गिरनार पर्वत (जूनागढ़, गुजरात) पर जैन अनुयायियों के साथ हो रहे अत्याचार के संबंध में सदन में आवाज उठायी थी। इंदौर दिगम्बर जैन समाज के मंत्री डॉ. जैनेन्द्र ने कहा कि आप जैन समाज के लिए हमेशा समाज हित के लिए सदन में जैन समाज का पक्ष रखते रहे।

आशा करते है कि आपके द्वारा सदन में भी जैन धर्म तीर्थ और संस्कृति के संरक्षण हेतु आप के द्वारा मुखरता से विषय को उठाया जाएगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
19
+1
2
+1
1
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page