इंदौर से विश्व जैन संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मनमोहन यादव से आग्रह किया है कि 21 सितंबर 2024 को भोपाल में किए गए “जैन कल्याण बोर्ड” गठन के वादे को पूरा करते हुए तत्काल आदेश जारी किए जाएं। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…
इंदौर। विश्व जैन संगठन के प्रचारक राजेश जैन दद्दू, संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन, मंयक जैन और समाज के वरिष्ठ डॉ. जैनेन्द्र जैन ने माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मनमोहन यादव से निवेदन किया है कि वे अपने मुखारविंद से एक वर्ष पूर्व किए गए वादे को शीघ्र पूरा करें।
उल्लेखनीय है कि 21 सितंबर 2024 को भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास पर समग्र जैन समाज के क्षमावाणी कार्यक्रम के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मनमोहन यादव ने “जैन कल्याण बोर्ड” के गठन की घोषणा की थी। यह घोषणा चुनाव से पूर्व की गई थी, परंतु अब तक इस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है। नेताओं ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि इस घोषणा को अमल में लाते हुए जैन कल्याण बोर्ड का गठन कर लिखित आदेश जारी करें। उनका कहना है कि यह कदम जैन समाज के लिए ऐतिहासिक और कल्याणकारी सिद्ध होगा।
समग्र जैन समाज मुख्यमंत्री से इस कार्यवाही की अपेक्षा करता है और इसके लिए आभार व्यक्त करता है।













Add Comment