समाचार

श्रमण संस्कृति बोर्ड का गठन करवाने की मांग : गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष से मिला प्रतिनिधिमण्डल


राजस्थान जैन युवा महासभा एवं राजस्थान समग्र जैन युवा परिषद् के एक प्रतिनिधिमण्डल ने राजस्थान गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष मेवाराम जैन से जैन धर्म की श्रमण संस्कृति के संरक्षण एवं तीर्थ क्षेत्र,अतिशय क्षेत्र, मन्दिर, उपाश्रय की सुरक्षा तथा संतों की सुरक्षा एवं चर्या के संरक्षण के लिए श्रमण संस्कृति बोर्ड का गठन करवाने के लिए अनुरोध कियाl पढ़िए जिनेंद्र जैन की रिपोर्ट…


जयपुरl अल्पसंख्यक वर्ग का जैन समुदाय अपनी श्रमण संस्कृति, धार्मिक सम्पदाओं, धरोहरों, सामाजिक, राजनैतिक एवं तीर्थ स्थलों और संतों की सुरक्षा व चर्या व जैन संगठनों के संरक्षण के लिए श्रमण संस्कृति बोर्ड के गठन की मांग पुनजोर तरीके से उठा रहा है। इसके लिए प्रदेशभर में जैन समाज के विभिन्न संगठनों ने राज्य सरकार के मुखिया से श्रमण संस्कृति बोर्ड के गठन की मांग की है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर मुहिम भी शुरू की हैl

सरकार करे कार्यवाही

राजस्थान जैन युवा महासभा एवं राजस्थान समग्र जैन युवा परिषद् के एक प्रतिनिधिमण्डल ने महासभा के प्रदेश महामंत्री विनोद जैन कोटखावदा एवं परिषद् अध्यक्ष जिनेन्द्र जैन के नेतृत्व में राजस्थान गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष मेवाराम जैन से जैन धर्म की श्रमण संस्कृति के संरक्षण एवं तीर्थ क्षेत्र,अतिशय क्षेत्र, मन्दिर, उपाश्रय की सुरक्षा तथा संतों की सुरक्षा एवं चर्या के संरक्षण के लिए श्रमण संस्कृति बोर्ड का गठन करवाने के लिए अनुरोध कियाl इस अवसर पर राजस्थान समग्र जैन युवा परिषद् के संरक्षक अशोक बांठिया और युवा समाज सेवी अमन जैन कोटखावदा ने गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष को बताया कि वर्तमान समय में राजस्थान सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हर वर्ग एवं विभिन्न समुदायों के हितों को ध्यान में रखते हुए सामाजिक न्याय के सिद्धान्त को सार्थक करने के उद्देश्य से विभिन्न जन कल्याणकारी का गठन कर रहे हैं लेकिन राज्य सरकार जैन संतों एवं श्रावक व श्राविकाओं की सुरक्षा तथा संतों की चर्या और जैन संगठन के संरक्षण के लिए बोर्ड का गठन करने में समय लगा रही हैl इस अवसर पर राजस्थान गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष मेवाराम जैन ने प्रतिनिधि मण्डल को उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया l

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page