महावीर जन्म कल्याणक पर आयोजित भव्य स्वर्ण रथ शोभा यात्रा समारोह के निर्णय निर्णायक मंडल द्वारा घोषित किए गए। समाजजनों ने विजेताओं को शुभकामनाएं दी है। जिन्होंने भगवान महावीर के शाश्वत संदेशों को जीवंत करते हुए आकर्षक झांकियां निकाली। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…
इंदौर। दिगंबर जैन समाज, सामाजिक संसद द्वारा महावीर जन्म कल्याणक पर आयोजित भव्य स्वर्ण रथ शोभा यात्रा समारोह के निर्णय निर्णायक मंडल द्वारा घोषित किए गए। दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी एवं प्रचार प्रमुख सतीश जैन ने बताया कि इस शोभा यात्रा में शहर के विभिन्न जैन मंदिरों, जैन सोशल ग्रुपों और सामाजिक संगठनों ने भगवान महावीर के शाश्वत संदेशों को जीवंत करते हुए आकर्षक झांकियां निकाली। ओम विहार कॉलोनी द्वारा भगवान महावीर के 10 भवों को दर्शाया गया। और भगवान महावीर की दिव्य ध्वनि के माध्यम से जियो और जीने दो के महत्वपूर्ण संदेशों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। खरौआ समाज द्वारा प्रस्तुत झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। जिसमें माता त्रिशला के 16 स्वप्न, भगवान महावीर का जन्म कल्याणक, आहार विधि, समवशरण की रचना और दिव्य ध्वनि को मनोरम ढंग से प्रदर्शित किया गया। दिगंबर जैन नरसिंहपुरा समाज, लाल मंदिर ने माता त्रिशला द्वारा भगवान महावीर को जन्म देते हुए एक शानदार दृश्य प्रस्तुत किया। जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। अन्य समूहों ने भी भगवान महावीर के अहिंसा, सत्य, अस्तेय,ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाया। वहीं बघेरवाल समाज इंदौर ने आचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज के पट्टाचार्य पदवी से अलंकृत किए जाने वाले महाकुंभ की दिव्य झलक झांकी के माध्यम से प्रस्तुत की। जैन स्टडी ग्रुप ने बड़ी शालीनता और शांति के साथ भगवान महावीर के उपदेशों को प्रदर्शित किया।
निर्णय इस प्रकार है-
प्रथम स्थान पर दो रहे श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर, ओम विहार कॉलोनी और श्री दिगंबर जैन खरौआ समाज, द्वितीय स्थान पर तीन रहे श्री चंदा प्रभु दिगंबर जैन परवार समाज धा.एवं पा. ट्रस्ट, दिगंबर जैन बघेरवाल समाज, दिगंबर जैन नरसिंगपुरा समाज, तृतीय दिगंबर जैन युवा स्टडी ग्रुप, इंदौर रहे। शोभा यात्रा निर्णायक समन्वयक थे, सुभाष जी सेठिया एवं निर्णायक मंडल सदस्य थी सरला सामरिया, अंकिता जैन, दीपा गोधा, अंशु गोधा, शिल्पा गंगवाल, सोनम पहाड़िया, खुशबू पाटोदी, राखी जैन एवं मीना जैन।
समाज श्रेष्ठी पुष्पा कासलीवाल, एमके जैन, सुशील पांड्या, मुकेश पाटोदी, राजेंद्र सोनी, नवीन गोधा, दिलीप पाटनी, राकेश विनायका, देवेंद्र सोगानी ,संजय जैन अहिंसा , विमल चौधरी, राजेश जैन लॉरेल, ऋषभ पाटनी, रितेश पाटनी, रेखा जैन श्रीफल न्यूज़,
हेमंत जैन महावीर टाइम्स ने विजेताओं को बधाइयां प्रेषित की।













Add Comment