समाचार

अंतर्मना महापारणा महाप्रतिष्ठा महामहोत्सव: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने स्वीकार किया विशिष्ट आमंत्रण

सम्मेदशिखर जी. राजकुमार अजमेरा । परम पूज्य अंतर्मना आचार्य 108 श्री प्रसन्न सागर जी महाराज सिंहनिष्क्रीडित व्रत कर 557 दिन की अखंड मौन साधना में श्री सम्मेद शिखरजी के स्वर्णभद्र कूट में साधना में लीन हैं। जिसका महापारणा 28 जनवरी, 2023 को होगी।

इस अवसर पर अंतर्मना महापारणा महामहोत्सव महाप्रतिष्ठा 27 जनवरी से 3 फरवरी 2023 तक आयोजित होगा। महोत्सव समिति की ओर से महामहोत्सव के अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में आने के लिए राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को विशिष्ट आमंत्रण प्रदान किया गया l

राष्ट्रपति ने आमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। इस आमंत्रण को देते समय आकाश जैन, ऋषभ जैन, देवेंद्र जैन अहमदाबाद, मनोज जैन, कैलाश सेठी धूलियान से विशेष रूप से उपस्थित थे। यह जानकारी कोडरमा मीडिया प्रभारी राज कुमार अजमेरा और विवेक जैन कोलकोता ने दी।

 

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page