समाचार

प्रतिभावान विभूतियों का सम्मान : पत्रिका के राजीव जैन को दख़ल प्राइड अवॉर्ड


दखल मीडिया चैनल की ओर से विविध क्षेत्रों में नवाचार करने वालों और लीक से हटकर सोच रखने वाली प्रतिभावान विभूतियों के सम्मान का किया गया। इस अवसर पर आयोजन के मुख्य अतिथि ख्यात लेखक और प्रसिद्ध अभिनेता आशुतोष राणा थे। पढ़िए विस्तृत रिपोर्ट…


भोपाल। राजधानी भोपाल में रविवार की शाम एक विशेष यादगार आयोजन के नाम रही। ये कार्यक्रम था विविध क्षेत्रों में नवाचार करने वालों और लीक से हटकर सोच रखने वाली प्रतिभावान विभूतियों के सम्मान का। आयोजन की जाजम बिछाई थी, दखल मीडिया चैनल ने। इस अवसर पर आयोजन के मुख्य अतिथि ख्यात लेखक और प्रसिद्ध अभिनेता आशुतोष राणा ने कहा कि वह सदैव कलाकार के रूप में ही खुश हैं और भविष्य में भी इसी भूमिका में रहेंगे।

उन्हें राजनीति में में आकर संसद में बैठने वाले 552 सदस्यों के साथी बनने के की बजाय डेढ़ सौ करोड़ लोगों के चहेते अभिनेता के रूप में रहना ज्यादा पसंद है। उनसे जब पूछा गया कि वह लेखक, अभिनेता, रंगकर्मी और प्रेजेंटर में से किस भूमिका को सर्वश्रेष्ठ मानते हैं, तो उन्होंने कहा कि ये सभी भूमिकाएं अपनी-अपनी जगह विशेष और परिपूर्ण हैं, अत: किसी एक भूमिका को वह बेहतर नहीं कह सकते। इस मौके पर पत्रिका के जोनल एडिटर राजीव जैन को बेहतरीन सम्पादकीय भूमिकाओं के लिए दखल प्राइड अवॉर्ड से नवाजा गया।

समारोह की अध्यक्षता सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद भदौरिया ने की जबकि समारोह के विशेष अतिथि पूर्व मंत्री और विधायक संजय पाठक रहे। आयोजन के विशेष अतिथि द्वय डॉ. भदौरिया और विधायक पाठक ने सम्मानित विभूतियों का बधाई देते हुए आयोजन को उत्कृष्ट बताया। इससे समाज में बेहतर करने वालों का मनोबल बढ़ता है और अच्छा करने की प्रेरणा मिलती है।

इन हस्तियों को भी किया सम्मानित

इसके साथ ही दख़ल प्राइड अवॉर्ड के चौथे सीजन में विभिन्न क्षेत्रों में अनुपम कार्य के लिए कवि आलोक श्रीवास्तव, कांग्रेस नेता डॉ विक्रांत भूरिया, शिक्षा क्षेत्र से डॉ. राखी तिवारी, डॉ. अनुपम चौकसे, कवयित्री नीलिमा पाठक सामंतरे, पर्वतारोही मेघा परमार, क्रिकेटर सौम्या तिवारी को सम्मानित किया गया। इन सभी को विशेष उपलब्धियों के लिए शॉल, ट्रॉफी, अभिनंदन पत्र दिया गया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page