भोपाल में प्रदेश सरकार की ओर से शुक्रवार को दयोदय महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद जैन ‘प्रेमी’ कटनी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गो सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया। इस गरिमामय कार्यक्रम में पशुपालन मंत्री लखन पटेल एवं सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग भी उपस्थित थे। साथ ही अनेक प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। खजुराहो से पढ़िए, राजेश जैन दद्दू की यह खबर…
खजुराहो। भोपाल में प्रदेश सरकार की ओर से शुक्रवार को दयोदय महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद जैन ‘प्रेमी’ कटनी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गो सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया। इस गरिमामय कार्यक्रम में पशुपालन मंत्री लखन पटेल एवं सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग भी उपस्थित थे। साथ ही अनेक प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि सरकार यह पुरस्कार प्रतिवर्ष गो सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्याे के लिए प्रदान करती है। इस वर्ष का आचार्य विद्यासागर जीव दया सम्मान की व्यक्तिगत श्रेणी में प्रथम पुरस्कार के रूप में गो सेवक प्रेमचंद ‘प्रेमी’ को एक लाख रुपए की राशि का चेक जन समूह के बीच मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदान किया।
जैन ने अपना जीवन सामाजिक कार्यों एवं गो सेवा में पूरी तरह समर्पित किया हुआ है। बता दें की भारत-बांग्लादेश की सीमा पर बड़े स्तर पर गो तस्करी होती थी। पूज्य मुनि प्रमाण सागरजी की प्रेरणा से भारत-बांग्लादेश की सीमा रेखा पर कईं गोशाला खुलवाई गईं। इनमें लगभग 25 हजार गो वंशों का भरण पोषण हो रहा है। जैन ने ही शासन से पारितोषिक के रूप में मिली 1 लाख रुपए की राशि भोपाल में विराजित मुनिश्री प्रमाण सागरजी की उपस्थित में दयोदय महासंघ को समर्पित की। आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की प्रेरणा से संचालित दयोदय महासंघ के जैन राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। इसके तहत लगभग 150 गौशालाएं संचालित हो रही हैं।
इन समाज श्रेष्ठियों ने बधाई देकर बढ़ाया हौसला
प्रेमचंद जैन को यह पुरस्कार प्राप्त होने पर देशभर के सभी गो भक्तों में प्रसन्नता की लहर है। सभी गोशालाओं के प्रतिनिधि एवं गो भक्तों के साथ-साथ स्वर्णाेदय तीर्थ न्यास ट्रस्ट खजुराहो एवं श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र प्रबंध समिति खजुराहो ने शुभकामनाएं प्रेषित की। इन्होंने कहा कि जीव दया के क्षेत्र में आप निरन्तर इसी तरह कार्य करते रहें। इंदौर दिगंबर जैन समाज के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. जैनेंद्र जैन, महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी, सुशील पांड्या, हंसमुख गांधी, टीके वेद, मंयक जैन आदि ने बधाई देकर जीव दया के क्षेत्र में निरंतर सेवाएं प्रदान करने का आग्रह किया।













Add Comment