दिगम्बर जैन परिषद एवं श्री दिगम्बर जैन शिक्षा समिति एवं सकल जैन समाज आगरा के संयुक्त तत्वावधान में नवीन जैन के राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर अभिनन्दन समारोह का आयोजन आचार्य शान्तिसागर सभागार आगरा में अपार जन समूह के मध्य किया गया। भगवान महावीर के जयकारों के मध्य अपार जन समूह ने अपने नवीन जैन के राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर अभिनन्दन कर समाज की एकता का परिचय दिया।
आगरा। दिगम्बर जैन परिषद एवं श्री दिगम्बर जैन शिक्षा समिति एवं सकल जैन समाज आगरा के संयुक्त तत्वावधान में नवीन जैन के राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर अभिनन्दन समारोह का आयोजन दिन सोमवार को दोपहर 2 बजे आचार्य शान्तिसागर सभागार अहिंसा चौक, हरीपर्वत आगरा पर अपार जन समूह के मध्य किया गया। भगवान महावीर के जयकारों के मध्य अपार जन समूह ने अपने नवीन जैन के राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर अभिनन्दन कर समाज की एकता का परिचय दिया। सर्वप्रथम ज्ञानदीप प्रज्जवलन प्रदीप जैन पी. एन.सी.परिषद के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद जैन, हीरालाल बैनाक्ष, राकेश जैन परचे वाले, पारस बाबू जैन, सुनील जैन ठेकेदार, आशीष जैन मोनू द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इसके बाद महिला मण्डल की बालिकाओं द्वारा स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया। जैसे ही नवीन जैन के मंच पर पहुंचने पर पूरा वातावरण तालियों की करतल ध्वनि से गुजायमान हो गया।
सर्वप्रथम आगरा दिगम्बर जैन परिषद के सुनील जैन ठेकेदार, शिक्षा समिति के अर्थमंत्री पुष्पेन्द्र जैन पथिक ने साफा पहनाकर व शॉल उड़ाकर राज्यसभा सांसद नवीन जैन का सम्मान किया। इनमें प्रमुख रूप से महावीर दिगम्बर जैन मन्दिर समिति, कमला नगर, छिपीटोला भन्दिर समिति, ताजगंज दिगम्बर जैन मन्दिर समिति, पश्चिमपुरी दिगम्बर जैन समिति, श्री दिगम्बर जैन लवेचू समाज महासमिति, आगरा जैन समाज के समस्त महिला मण्डल आदि थे।
इस अवसर पर प्रदीप जैन पी.एन.सी.,परिषद के अध्यक्ष जगदीश प्रसाव जैन, महामंत्री सुनील जैन ठेकेदार, चौधरी विमल जैन, रमेश चन्द जैन, राकेश जैन पार्षद, अशोक जैन पूर्व उपनगर प्रमुख, अक्षय जैन, मीडिया प्रभारी आशीष जैन मोनू, अनन्त जैन, राकेश जैन परदे वाले, मनीष जैन ठेकेदार, सतीश चन्द जैन, प्रमेन्द्र जैन, शुभम जैन, अरविन्द जैन, राहुल जैन, सुनील जैन पूर्व पार्षद, पवन जैन चांदी वाले, प्रवीन जैन नेताजी, दीपक जैन, राहुल जैन पश्चिमपुरी, समकित जैन, अमित सेठी, जीवन जैन, संजय जैन, अनिल जैन रईस, महीपाल जैन, मुन्ना लाल जैन, विनोद जैन, सचिन जैन आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री सुनील जैन ठेकेदार द्वारा किया गया।













Add Comment