समाचार

वरिष्ठ समाजसेवी अजय जैन को मातृशोक: निधन के समाचार से जैन समाज एवं समाजसेवियों में शोक की लहर


नगर के वरिष्ठ समाजसेवी और अविवाहित प्रतिभाएं प्रस्तुति समूह के राष्ट्रीय संयोजक एवं वात्सल्य समूह के संस्थापक शिक्षक अजय जैन (रामगढ़ वाले) शिवपुरी की माताजी कमलादेवी जैन का बुधवार 13 अगस्त को देह परिवर्तन हो गया। वयोवृद्ध कमलादेवी जैन धर्म परायण एवं परोपकारी महिला थीं। शिवपुरी से मनोज जैन नायक की पढ़िए, यह खबर…


शिवपुरी। नगर के वरिष्ठ समाजसेवी और अविवाहित प्रतिभाएं प्रस्तुति समूह के राष्ट्रीय संयोजक एवं वात्सल्य समूह के संस्थापक शिक्षक अजय जैन (रामगढ़ वाले) शिवपुरी की माताजी कमलादेवी जैन का बुधवार 13 अगस्त को देह परिवर्तन हो गया। वयोवृद्ध कमलादेवी जैन धर्म परायण एवं परोपकारी महिला थीं। आप सदैव देव शास्त्र गुरु की भक्ति में लीन रहकर पूर्ण संयम साधना के साथ जीवन निर्वहन कर रहीं थीं। पूज्य मातुश्री अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़कर गई हैं। उनका एक नाती गौरव जैन भारतीय प्रशासनिक सेवा में (आईएफएस) के पद पर कार्यरत है। कमलादेवी 85 वर्ष की उम्र में भी पूर्ण चेतना के साथ धर्म ध्यान में रहकर सादगी के साथ जीवनयापन कर रही थीं। एक सप्ताह पूर्व ही अचानक उनका स्वास्थ्य खराब हुआ और 13 अगस्त को उनका देहांत हो गया।

उनके निधन का समाचार सुनकर जैन समाज एवं समाजसेवियों में शोक की लहर फैल गई। बुधवार की शाम को स्थानीय मुक्तिधाम में माताजी का अंतिम संस्कार किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में समाजसेवी, बुद्धिजीवी, व्यापारी बंधु एवं समाजजन सम्मिलित हुए। 15 अगस्त को दोपहर 2 से 4 बजे तक जैसवाल जैन धर्मशाला शिवपुरी में उठावनी एवं रस्म पगड़ी की बैठक रखी गई है। माताजी के निधन पर सेवा न्यास के अध्यक्ष प्रदीप जैन (पीएनसी) आगरा, महामंत्री सीए कमलेश जैन गुरुग्राम, जैन समाज अम्बाह अध्यक्ष जिनेश जैन, सन्मति फाउंडेशन के महेंद्र जैन मधुवन, टिकटोली अध्यक्ष राजेंद्र भंडारी मुरैना, एपीपीएस के रविन्द्र जैन (जमूसर वाले) भोपाल, सुदीप जैन गुरुग्राम, रूपेश जैन दिल्ली, मोहित जैन चीकू पटेल नगर, महेशचंद्र बंगाली मुरैना, सुमन जैन मनियां, पवन जैन मुरैना, राजू जैन, धौलपुर, सिहोनिया कमेटी के आशीष जैन सोनू मुरैना, दिनेश जैन (ऐसाह वाले) अध्यक्ष मुरार, एडवोकेट धर्मेंद्र जैन मुरैना, मनोज जैन नायक मुरैना सहित अनेकों समाजसेवियों ने दुख व्यक्त करते हुए शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
4
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page