समाचार

दिगंबर जैन पाठशाला में बच्चों ने किया भगवान का अभिषेक: बच्चों को दी पंच कल्याणकों की समग्र जानकारी 


दिगंबर जैन पाठशाला में रविवारीय पूजा क्रम में इस रविवार प्रातः बच्चों ने भगवान पारसनाथ के जलाभिषेक के बाद रविव्रत पूजा एवं भगवान महावीर जिन पूजन में हिस्सा लिया। डडूका से पढ़िए, यह खबर…


डडूका। दिगंबर जैन पाठशाला में रविवारीय पूजा क्रम में इस रविवार प्रातः बच्चों ने भगवान पारसनाथ के जलाभिषेक के बाद रविव्रत पूजा एवं भगवान महावीर जिन पूजन में हिस्सा लिया। पाठशाला प्रेरक अजीत कोठिया ने बच्चों को पूजा के दौरान अष्ट द्रव्य, स्थापना, विधान, रविव्रत कथा, जयमाला, शांति पाठ, वृंदावन दास की जीवनी, शांति पाठ, महाअर्घ्य, तीर्थ क्षेत्र, सिद्ध क्षेत्र, अतिशय क्षेत्र, पंच तीर्थ, विसर्जन पाठ एवं भगवान के पंच कल्याणकों पर विस्तृत जानकारियों को साझा किया। पूजन में रियल जैन, सांची जैन, मानवी जैन, कल्प जैन, कथनी जैन, हर्षल जैन, भाग्य जैन , मिष्ठी जैन, माही जैन, सिद्धम जैन, भाग्य भराड़ा, संचित जैन तथा दीक्षिता जैन ने हिस्सा लिया।

इससे पूर्व पाठशाला की पूर्व छात्राओं गुणाक्षी जैन और जीनी जैन ने बच्चों को अपनी सफलता की कहानियां सुनाई और बच्चों खेलकूद और अध्ययन में बराबर रुचि रखने का आह्वान किया। सांगानेर परीक्षा बोर्ड संबंधी समस्त सूचनाएं बच्चों और अभिभावकों के लिए शेयर की गई। संचालन अजीत कोठिया ने किया। आभार मानवी जैन ने व्यक्त किया। आयोजन मंे 24 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page