समाचार

कलाकुंज जैन मंदिर में पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में बिखरे रंग: जीवन में सद्गुण अपनाने का संदेश भी दिया


कलाकुंज के श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में दशलक्षण महापर्व का छठवां दिन उत्तम संयम धर्म को सुगंध दशमी के रूप में मनाया गया। जहां उपस्थित भक्तों ने पंडित आदि जैन शास्त्री के निर्देशन में श्रीजी का पूजन कर उत्तम संयम धर्म का पालन किया। आगरा से पढ़िए, शुभम जैन की यह खबर…


आगरा। कलाकुंज के श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में दशलक्षण महापर्व का छठवां दिन उत्तम संयम धर्म को सुगंध दशमी के रूप में मनाया गया। जहां उपस्थित भक्तों ने पंडित आदि जैन शास्त्री के निर्देशन में श्रीजी का पूजन कर उत्तम संयम धर्म का पालन किया। इस अवसर पर दोपहर में वर्धमान युवा मंडल द्वारा पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता का रंगारंग आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बच्चों और युवाओं ने अपनी प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन करते हुए धार्मिक मूल्यों, अहिंसा,सदाचार और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों को रचनात्मकता से प्रस्तुत किया। रंग-बिरंगे पोस्टर्स ने न केवल सभी का मन मोह लिया बल्कि दर्शकों को जीवन में सद्गुण अपनाने का संदेश भी दिया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रत्येक प्रतिभागी ने अपनी कल्पनाशीलता और समर्पण से माहौल को प्रेरणादायी बना दिया। मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने प्रतियोगिता की शोभा को और बढ़ा दिया।

आयोजन समिति ने विजेताओं को सम्मानित किया और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।, रागिनी जैन, ज्योति जैन और आदि जैन शास्त्री ने प्रतियोगिताओं का परिणाम घोषित किया। इस अवसर पर राजीव जैन, अजय जैन मास्टर, मुकेश जैन, अजय जैन, आदित्य जैन, संयम जैन, दिव्यांशु जैन, रश्मि जैन, मंजरी जैन, ममता जैन, स्वीटी जैन, सभी कलाकुंज जैन समाज एवं वर्धमान युवा मंडल के सदस्य उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page