दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप ,’संस्कारधानी’ के तत्वाधान में श्री महावीर जन्मकल्याणक के अवसर पर स्वाधार होम में निराश्रित महिलाओं व बेटियों को वस्त्र वितरण किया गया। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट
जबलपुर। दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप ,’संस्कारधानी’ के तत्वाधान में श्री महावीर जन्मकल्याणक के अवसर पर स्वाधार होम में निराश्रित महिलाओं व बेटियों को वस्त्र वितरण किया गया। इसमें उनकी आवश्यकतानुसार 100 से अधिक साड़ियां, सलवार सूट ,बेडशीट ,तकिया कवर , नेपकिन ग्रुप अध्यक्ष चित्रा सुनील घीया , सचिव प्रीति यतींद्र सिंघई ,कोषाध्यक्ष प्रदीप सुनीता लक्ष्मी ,डा. राजकुमार करुणा जैन , श्रेयांस जैन ,देवेंद्र अंजना , संध्या कौशल के सानिध्य में स्वाधार होम की अधीक्षिका श्रीमती मरावी एवं प्रबंधक श्री शुक्ला ज़ी को ससम्मान सौंपी।
इस पुनीत मानव सेवा के उत्कृष्ट कार्य की फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका, मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू, संजीव जैन सजिवनी ने आप के इस प्रेरणादायक कार्य की सराहना की और सब को बंधाई दी













Add Comment