जैन मिलन महिला चंदना शाखा की सदस्याओं ने गुरुवार को अहिंसा पार्क में स्वच्छता अभियान चलाकर समाज को अहिंसा, स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। भिंड से पढ़िए, सोनल जैन की यह खबर…
भिंड। जैन मिलन महिला चंदना शाखा की सदस्याओं ने गुरुवार को अहिंसा पार्क में स्वच्छता अभियान चलाकर समाज को अहिंसा, स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। इस अभियान में शाखा संस्थापिका नीतू जैन, अध्यक्ष सुनीता जैन तथा कोषाध्यक्ष अल्का जैन ने सक्रिय भागीदारी की। इस अवसर पर नीतू जैन ने कहा कि हम सभी को यह समझना होगा कि परिवर्तन अचानक नहीं आता, बल्कि छोटे-छोटे कदमों से ही बड़े बदलाव की राह तैयार होती है।
यदि हर व्यक्ति अपने घर, मोहल्ले और समाज में स्वच्छता व अहिंसा का पालन करने का संकल्प लें तो एक दिन हमारा पूरा देश साफ-सुथरा और आदर्श समाज का स्वरूप ले सकता है। यही महात्मा गांधी का सपना था और यही हमारा कर्तव्य भी है। छोटे प्रयास मिलकर बड़ी क्रांति का आधार बनते हैं। गांधी जयंती के दिन किया गया यह स्वच्छता अभियान न केवल महात्मा गांधी के स्वच्छता और अहिंसा के आदर्शों को स्मरण कराने वाला रहा, बल्कि समाज को भी प्रेरित करने वाला एक उदाहरण बना।













Add Comment