इंदौर (राजेश जैन दद्दू)। जैन समाज की बहुप्रतिष्ठित मध्यप्रदेश व सम्भवतः देश की सर्वाधिक सदस्यों वाली जैन सहकारी पेढ़ी में कार्यकारिणी के चुनाव सम्पन्न हुए। जिसमें राजेश पांड्या ‘मिंगू’ अध्यक्ष, डॉली मनमोहन झांझरी व कुशलराज जैन उपाध्यक्ष चुने गए। बैंक प्रतिनिधि पद पर मनोज काला, देवेन्द्र सोगानी और नितेश वेद चयनित किए गए।
दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी, मंत्री डॉक्टर जैनेंद्र जैन, फैडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका, अमित कासलीवाल, राजेश जैन दद्दू, संजीव जैन संजीवनी एवं समाज के विभिन्न संगठनों ने विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी । सहकारिता विभाग से आए अधिकारियों ने चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न कराई।
आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
1
+1













Add Comment