समाचार

वर्धमान सरोवर जैन मंदिर में चोरी

जयपुर. अभिषेक जैन बिट्टू । मानसरोवर थाना क्षेत्र के वंदे मातरम मार्ग स्थित वर्धमान सरोवर कॉलोनी में स्थित जैन मंदिर में शनिवार की रात को चोरों ने घुस कर दानपेटी से पैसे निकाल लिए। चोरी की जानकारी रविवार को सबसे पहले मंदिर के सेवादार मोहन सिंह को लगी, जिसके बाद उन्होंने मंदिर ट्रस्टी गौतम जैन और सुनील सोगानी को वारदात की जानकारी दी।

इसके बाद स्थानीय निवासीयों को वारदात की जानकारी मिली तो सभी मंदिर पहुंचे। मंदिर व्यवस्था प्रबंधक सुनील सौगानी पहुंचे और मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में देखा साथ ही मानसरोवर पुलिस को वारदात की सूचना दी। कैमरे की फुटेज में साफ दिखा कि चोरों ने कैसे वरदार को अंजाम दिया।
सुनील सौगानी द्वारा मानसरोवर थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई है।;मानसरोवर थाना प्रशासन ने हेड कंस्ट्रेबल बलराज को इसकी जांच सौपी है।

जैन मंदिरों में बढ़ती चोरी की वारदातों से समाज मे भारी आक्रोश

जयपुर और आस-पास के जैन मंदिरों में बढ़ती चोरी की वारदातों से समाज मे भारी आक्रोश उतपन्न हो गया है। अखिल भारतीय दिगम्बर जैन युवा एकता संघ अध्यक्ष अभिषेक जैन बिट्टू ने राजस्थान सरकार, गृह मंत्रालय सहित पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने की मांग की। पिछले दिनों 4 नवम्बर को जगतपुरा के महल योजना स्थित जैन मंदिर में भी तीन चोरों ने वारदात को अंजाम दिया था। वर्धमान सरोवर और महल योजना के जैन मंदिरों की वीडियो फुटेज देखने बाद साफ झलकता है कि दोनों वारदातें एक ही गिरोह ने अंजाम दिया है। दोनों जगह के चोर समान कद-काठी वाले है और दोनों ही जगह सरिये का सहारा लिया गया है। किन्तु दस दिन बीत जाने के बावजूद कोई भी आरोपी पकड़ा नही किया गया है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page