समाचार

सिहोनिया गांव में क्षेत्रपाल बाबा को गाजे-बाजे के साथ चढ़ाया गया चोला विश्व में शांति एवं जन कल्याण के लिए मांगा आशीर्वाद


जैन समाज के श्रद्धालुओं ने सिहोनिया गांव में स्थित जैन मंदिर में श्री क्षेत्रपाल बाबा मंदिर में पूजा अर्चना करके चोला चढ़ाया l पोरसा से पधारे जैन भक्तों ने जैन मंदिर में क्षेत्रपाल बाबा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना शुरू की। पढि़ए विशेष रिपोर्ट ……


अम्बाह।जैन समाज के श्रद्धालुओं ने जनकल्याण की कामना के लिए सिहोनिया गांव में स्थित जैन मंदिर में श्री क्षेत्रपाल बाबा मंदिर में पूजा अर्चना कर के गाजे-बाजे के साथ चोला चढ़ाया। इस मौके पर पोरसा से पधारे जैन भक्तों ने जैन मंदिर में क्षेत्रपाल बाबा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना शुरू की ।इसके बाद क्षेत्रपाल बाबा की आकर्षक झांकी सजाकर अष्ट द्रव्य से पूजा की।

पूजन के उपरांत श्रद्धालुओं ने क्षेत्रपाल बाबा को चोला चढ़ाकर विश्व में शांति एवं जन कल्याण की कामना की। सिहोनिया में विराजमान श्री क्षेत्रपाल बाबा की इलाके में विशेष मान्यता है ,बाबा को क्षेत्र का पालनहार भी कहा जाता है ।बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पर अपनी मन्नतें लेकर आते है ।मन्नतें पूर्ण होने पर धार्मिक अनुष्ठान भी करते हैं ।लोगों की मान्यता है कि क्षेत्रपाल बाबा के स्मरण मात्र से क्षेत्र में अनिष्ट और महामारी जैसी आपदाएं नहीं आती हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page