समाचार

प्रतिष्ठाचार्य पगारिया दश लक्षण पर्व पर चितरंजन आमंत्रित: 28 अगस्त से आरंभ हो रहे हैं पर्वाधिराज दश लक्षण 


दिगंबर जैन समाज के संयम, तप और त्याग का पर्वाधिराज पर्यूषण महापर्व 28 अगस्त से प्रारंभ हो रहे हैं। दस दिवसीय यह पर्व 6 सितंबर तक चलेंगे। पश्चिम बंगाल के चितरंजन मिहिजाम स्थित श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में प्रतिष्ठाचार्य विनोद पगारिया आयोजन संपन्न करवाएंगे। बांसवाड़ा से पढ़िए, यह खबर…


बांसवाड़ा। दिगंबर जैन समाज के संयम, तप और त्याग का पर्वाधिराज पर्यूषण महापर्व 28 अगस्त से प्रारंभ हो रहे हैं। दस दिवसीय यह पर्व 6 सितंबर तक चलेंगे। पश्चिम बंगाल के चितरंजन मिहिजाम स्थित श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में प्रतिष्ठाचार्य विनोद पगारिया के तत्वावधान में विविध आयोजन होंगे। जिसके तहत प्रातः भगवान का अभिषेक और शांतिधारा, नवदेवता पूजा, सोलह कारण, पंचमेरू पूजा दश लक्षण विधान पूजा की जाएगी। वहीं रात्रि में प्रतिष्ठाचार्य पगारिया द्वारा प्रतिदिन दस धर्म पर व्याख्यान होगा।

इस तरह होंगे दस धर्म के आयोजन 

पर्यूषण पर्व के तहत 28 को उत्तम क्षमा धर्म, 29 को उत्तम मार्दव धर्म 30 को आर्जव धर्म, 31 को सत्य धर्म, 1 सितंबर को शौच धर्म, 2 को संयम धर्म और सुंगध दशमी पर्व, 3 को उत्तम तप धर्म, 4 को उत्तम त्याग धर्म, 5 को उत्तम आकिंचन धर्म तथा 6 को उत्तम ब्रह्यचार्य धर्म अनंत चतुदर्शी तथा वासुपूज्य भगवान का मोक्ष कल्याणक मनाया जाएगा। समूचे वागड़ मेवाड़ क्षेत्र में पर्यूषण पर्व श्रद्धा और उमंग के साथ मनाया जाएगा। वहीं पर्व की समाप्ति पर रथयात्रा का आयोजन होगा। इस अवसर पर जैन श्रद्धालुओं द्वारा निराहार रहकर उपवास की तप साधना की जाएगी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page