सकल जैन समाज के सभी राष्ट्रीय और प्रांतीय संस्थाओं की एचएनडी हॉस्टल के मुद्दे पर चिंतन बैठक आचार्यश्री गुप्तिनंदी के मंगल सान्निध्य में 26 अक्टूबर को दोपहर ढाई बजे से होगी। बैठक की अध्यक्षता पूर्व सांसद राजू शेट्टी करेंगे। पुणे से पढ़िए, यह खबर…
पुणे। सकल जैन समाज के सभी राष्ट्रीय और प्रांतीय संस्थाओं की एचएनडी हॉस्टल के मुद्दे पर चिंतन बैठक आचार्यश्री गुप्तिनंदी के मंगल सान्निध्य में 26 अक्टूबर को दोपहर ढाई बजे से होगी। बैठक की अध्यक्षता पूर्व सांसद राजू शेट्टी करेंगे। जानकारी के अनुसार समाजजनों ने बताया कि एचएनडी हॉस्टल का मुद्दा समाज के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है। हमारा मंदिर बिक गया है और हम शांति से बैठें, यह हो नहीं हो सकता। आचार्यश्री गुप्तिनंदी जी ने घोषणा की है कि अगर एक नवंबर तक होस्टल का सौदा रद्द नहीं होता है तो वे 1 नवंबर से अन्न जल का त्याग कर देंगे।
आचार्यश्री की घोषणा से समाज और गुरु भक्त चिंता में हैं। ऐसे में सभी राष्ट्रीय संस्थाओं का नैतिक दायित्व है कि इस मसले पर आवाज उठाई जाए। आग्रह किया गया है कि सभी कार्य छोड़कर इस बैठक में पहुंचे। सेव एचएनडी कृति समिति की ओर से बताया गया कि सभी राष्ट्रीय प्रांतीय संस्थाओं के अध्यक्षों को वाट्सएप के माध्यम से पत्र भी पहुंचाए गए हैं।













Add Comment