समाचार

शिक्षण शिविरों में बच्चे होंगे संस्कारी: मुरैना में 25 मई से 1 जून तक लगेंगे शिविर


धार्मिक संस्कार शिक्षण शिविरों का आयोजन 25 मई से 1 जून तक किया जाएगा। आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के आशीर्वाद एवं मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी महाराज की प्रेरणा से इन शिविरों को ग्वालियर-चंबल संभाग के 70-80 स्थानों पर लगाना तय हुआ है। श्री दिगंबर जैन श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर की ओर से श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर लगाए जा रहे हैं। मुरैना से पढ़िए मनोज जैन नायक की यह खबर…


मुरैना। ग्रीष्मकालीन अवकाश में बच्चों को संस्कारित करने के उद्देश्य से धार्मिक संस्कार शिक्षण शिविरों का आयोजन 25 मई से 1 जून तक किया जाएगा। शिक्षण शिविरों के स्थानीय प्रभारी प्राचार्य वीरेंद्र जैन बाबा ने बताया कि इन शिविरों के माध्यम से बुजुर्ग, युवा, बच्चों को धार्मिक शिक्षा प्रदान की जाती है। साथ ही उन्हें अपनी संस्कृति से परिचित कराया जाता है। ग्रीष्मकालीन शिक्षण शिविरों में सभी जन अपनी संस्कृति से परिचित तो होते ही हैं, साथ ही उनमें नवीन संस्कारों की उत्पत्ति भी होती है। शिक्षण शिविरों के क्षेत्रीय प्रभारी विद्वत नवनीत जैन शास्त्री ने बताया कि श्री दिगंबर जैन श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर की ओर से श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविरों का आयोजन आचार्य विद्यासागर महाराज के जीवंत जीवन की फलश्रुति के रूप में विद्यागुरु उपकार महोत्सव के रूप में किया जा रहा है। आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के आशीर्वाद एवं मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी महाराज की प्रेरणा से इन शिविरों को ग्वालियर-चंबल संभाग के 70-80 स्थानों पर लगाना तय हुआ है।

व्यवस्थाओं एवं नियमावली पर गहन विचार-विमर्श किया

ग्रीष्मकालीन शिक्षण शिविर आयोजन के संदर्भ में श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर कमेटी के अध्यक्ष प्राचार्य अनिल जैन, मंत्री विनोद कुमार जैन तार, चंबल संभाग क्षेत्रीय प्रभारी नवनीत जैन शास्त्री मुरैना, स्थानीय शिविर प्रभारी प्राचार्य वीरेंद्र जैन बाबा, मुख्य संयोजक राजकुमार कुमार जैन वरैया, संयोजक अजयकुमार जैन गोसपुर, सुरेशचंद्र जैन, अनिल जैन नायक गढ़ी, अनिरुद्ध कुमार जैन, अरविंद जैन बिल्लू (पान वाले), शशांक जैन, मुकेश जैन नंदपुरा, जयचंद्र जैन नंदपुरा, सतेंद्र जैन गोपालपुरा, धर्मेंद्र जैन, राकेश जैन शास्त्री ने शिविर संबंधी व्यवस्थाओं एवं नियमावली पर गहन विचार-विमर्श किया। सर्व सम्मति से तय हुआ कि मुरैना नगर में बड़ा जैन मंदिर एवं जैन संस्कृत विद्यालय में 25 मई से 1 जून तक शिक्षण शिविर लगाया जाएगा। ग्रीष्मकालीन शिविर भिंड जिले में 11मई से 18मई, ग्वालियर संभाग में 18 मई से 25 मई, मुरैना संभाग में 25 मई से 1 जून 2025 तक होंगे। शिविर मुरैना, भिंड, ग्वालियर-चंबल संभाग के कई स्थानों पर लगाए जाएंगे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page