जैसवाल जैन उपरोंचिया समाज का अविवाहित युवक युवती परिचय सम्मेलन 24- 25 दिसंबर को श्री सिद्धक्षेत्र सोनागिर जी में होने जा रहा है। इस अवसर पर एक बहुरंगीन परिचय पुस्तिका का प्रकाशन भी किया जा रहा है, जिसमें 2000 से अधिक अविवाहित युवक युवतियों के सम्पूर्ण परिचय समाहित रहेंगे। पढ़िए मनोज नायक की रिपोर्ट…
सोनागिर। जैसवाल जैन उपरोंचिया समाज का अविवाहित युवक युवती परिचय सम्मेलन 24- 25 दिसंबर को श्री सिद्धक्षेत्र सोनागिर जी में होने जा रहा है। अविवाहित प्रतिभाएं प्रस्तुति समूह के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक मनोज नायक मुरैना, महेंद्र जैन भैयन शिवपुरी ने बताया कि सजातीय अविवाहित युवक युवतियों का परिचय मंच पर कराया जायेगा। जो बच्चे कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो पा रहे हैं, वे अपने परिचय का वीडियो बनाकर भेज रहे हैं, बड़ी स्क्रीन पर उनका परिचय कराया जायेगा। इस सम्मेलन में प्रत्यक्ष, वीडियो एवं ऑनलाइन तीनों माध्यम से बच्चों का परिचय कराया जायेगा। जिन युवक युवतियों के पंजीयन नहीं हुए हैं, वे सभी कार्यक्रम स्थल पर तुरंत पंजीयन कराकर अपना परिचय दे सकते हैं। आवश्यकता होने पर माता-पिता भी मंच पर आकर अपने पुत्र-पुत्री का परिचय दे सकते हैं। इस अवसर पर एक बहुरंगीन परिचय पुस्तिका का प्रकाशन भी किया जा रहा है, जिसमें 2000 से अधिक अविवाहित युवक युवतियों के सम्पूर्ण परिचय समाहित रहेंगे।
कार्यक्रम का होगा सीधा प्रसारण
अविवाहित प्रतिभाएं प्रस्तुति समूह द्वारा आयोजित सम्मेलन में संपूर्ण भारतवर्ष से लगभग 7000 सजातीय बंधुओं के सम्मिलित होने की संभावना हैं। आयोजकों द्वारा सभी के लिए आवास, रजाई, गद्दे, चाय, नाश्ता, भोजनादि की समुचित व्यवस्था एवं सोनागिर व दतिया रेल्वे स्टेशन से कार्यक्रम स्थल तक आने जाने के लिए वाहन व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में जैसवाल जैन सेवा न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप जैन “पीएनसी” आगरा ध्वजारोहण, सन्मति फाउंडेसन के संस्थापक अध्यक्ष महेंद्र जैन मधुवन दिल्ली पांडाल उद्घाटन, न्यास के महामंत्री सीए कमलेश जैन एवं सुदीप जैन मिढ़ेला वाले मंच उद्घाटन करेंगे। दीप चित्र अनावरण अजय जैन मुरैना, पवन जैन मुरैना, मनोज जैन कोटा, बालचंद जैन ग्वालियर, दीप प्रज्वलन राजेंद्र भंडारी मुरैना, अभय जैन अहमदाबाद द्वारा किया जायेगा। मनोज जैन कोटा के सहयोग से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण पारस चैनल एवं अहिंसा प्रभावना चैनल पर दिखाया जायेगा। समूह के राष्ट्रीय संयोजक अजय जैन शिवपुरी, रविंद्र जैन जमूसर भोपाल, रूपेश जैन दिल्ली, अनिल जैन बंधु मकराना एवं सभी क्षेत्रीय संयोजकों ने सकल जैसवाल जैन उपरोचिया समाज से अधिकाधिक संख्या में अविवाहित बच्चों के साथ कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है।













Add Comment