दिगंबर जैन पाठशाला के सत्र 2025-26 के नव प्रवेशी बच्चों का स्वागत सत्कार और संस्कार आरोहण कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में बच्चे और समाजजन, अभिभावकगण आदि मौजूद रहे। डडूका से पढ़िए, यह खबर…
डडूका। दिगंबर जैन पाठशाला के सत्र 2025-26 के नव प्रवेशी बच्चों का स्वागत सत्कार और संस्कार आरोहण कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में बच्चे और समाजजन, अभिभावकगण आदि मौजूद रहे। दुबई प्रवासी नितेश भैया जैन के मुख्य आतिथ्य, रीतेश जे शाह की अध्यक्षता तथा पाठशाला प्रेरक अजीत कोठिया एवं धनपाल शाह के संयोजन में यह कार्यक्रम हुआ। प्रारंभ में बच्चों ने ईश वंदना की। पाठशाला प्रेरक कोठिया एवं शाह ने अतिथियों का माल्यार्पण एवं उपरणा ओढ़ाकर सम्मान किया। कोठिया ने 1955 से चल रही डडूका की पाठशाला की गतिविधियों का प्रतिवेदन पढ़ा। पाठशाला के मंत्री रीतेश जे शाह ने रथोत्सव और अष्टाह्निका पर्व में बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम संबंधी जानकारी दी। मुख्य अतिथि नितेश भैया जैन ने बच्चों को धर्म, संस्कार और मंदिर, तीर्थंकरों, कषाय, अष्ट द्रव्य संबंधी प्रश्न पूछे, जिनका बच्चों ने उत्साहवर्धक जवाब दिए।
तीन वर्षों से बच्चों को निःशुल्क अध्ययन करा रहे
नितेश भैया ने बच्चों को जैन धर्म के 64 शलाका पुरूषों संबंधी, यशोधर मुनि तथा सुकुमाल मुनियों संबंधी ऐतिहासिक और धार्मिक जानकारियां दीं। पाठशाला में विभिन्न कक्षाओं में नव प्रवेशी 21 छात्र-छात्राओं का अतिथियों ने स्वागत कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
उल्लेखनीय है जैन समाज डडूका के तीन साथी धनपाल शाह, अजीत कोठिया और मनोज एस शाह समाज के बच्चों में उच्च संस्कार प्रतिस्थापित करने विगत तीन वर्षों से बच्चों को निःशुल्क अध्ययन करा रहे हैं। समारोह अध्यक्ष रीतेश जे शाह एवं मुख्य अतिथि नितेश भैया जैन ने तीनों पाठशाला प्रेरकों की सेवाओं की मुक्त कंठ से सराहना की। जिनवाणी स्तुति के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। संचालन अजीत कोठिया ने किया, आभार धनपाल शाह ने व्यक्त किया।













Add Comment