समाचार

नेमी नगर पाठशाला का आयोजन : बच्चों ने समझी पूजन विधि, प्रश्नोत्तरी में लिया बढ़-चढ़ कर हिस्सा


दिगंबर जैन समाज नेमी नगर के तत्वाधान में नेमी नगर पाठशाला के तहत धार्मिक शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर प्रारंभ 18 मई से हो चुका है। शिविर का प्रारंभ आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद सांगानेर से आए विद्वान अरमान पण्डितजी का स्वागत किया गया। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…


इंदौर। दिगंबर जैन समाज नेमी नगर के तत्वाधान में नेमी नगर पाठशाला के तहत धार्मिक शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर प्रारंभ 18 मई से हो चुका है। शिविर का प्रारंभ आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद सांगानेर से आए विद्वान अरमान पण्डितजी का स्वागत किया गया।

इस अवसर पर समाज के अन्य लोगों के साथ नेमी नगर दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष कैलाश लुहाड़िया एवं मंत्री गिरीश पाटोदी भी उपस्थित थे। मंगलाचरण के पश्चात्‌ शिविर की कक्षाएं प्रारंभ हुईं, जिसमें बच्चों को वेलकम किट दिया गया। तदुपरांत बच्चों को अरमान जैन द्वारा जैन धर्म के अनुसार काल चक्र के बारे में जानकारी दी गई।

पढ़ाने के बाद बच्चों को वर्क- शीट भी दी गई, जो कि उन्होंने बहुत ही रुचि से भरी। बच्चों को दीपायन मुनि की ज्ञानवर्धक मूवी भी दिखाई गई। सभी बच्चों को इन सब एक्टिविटी में बहुत मजा आया। सभी ने प्रश्नोत्तरी में बढ़-चढ़कर भाग लिया और ढेर सारे उपहार जीते। वहीं 19 मई को शिविर का प्रारंभ सुबह 7.30 बजे भगवान के पूजन व अभिषेक से हुआ। अरमान जैन ने बच्चों को पूजन विधि समझाई।

पूजन के पश्चात्‌ बच्चों ने स्वल्पाहार का आनंद लिया। सभी बच्चे शिविर के लिए बहुत ही उत्साहित हैं और उनके पेरेंट्स का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है । समाज अध्यक्ष कैलाश लुहाड़िया, मंत्री गिरीश पाटोदी, राजेश बज, सुयश बाकलीवाल, संदीप गंगवाल, मोनू, कला, पवन गुना वाले आदि ने शिविर की सराहना की है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page