समाचार

जैन टेलेंट शो में बच्चो ने दिखाई अपनी कला : कुकिंग प्रतिस्पर्धा में महिलाओं ने बनाए पारंपरिक लाजवाब व्यंजन 


श्री महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव में जैन व्यापार मेले के दूसरे दिन भीड़ उमड़ पड़ी। व्यापार मेला समर्पण सखी महिला मंडल एवं महिला मंडल रायपुर के द्वारा आयोजित किया जा रहा है। मेले में स्टाल हेतु बहुत ही काम दाम में स्टाल उपलब्ध करवाए गए हैं। इस मेले में छत्तीसगढ़ प्रदेश के अलावा पूरे भारत वर्ष से जैन समुदाय के लोग आकर स्टॉल लगाते हैं। पढ़िए प्रणीत जैन की रिपोर्ट…


रायपुर। श्री महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव में जैन व्यापार मेले के दूसरे दिन भीड़ उमड़ पड़ी। व्यापार मेला समर्पण सखी महिला मंडल एवं महिला मंडल रायपुर के द्वारा आयोजित किया जा रहा है। आज मेले के दूसरे दिन प्रदर्शित तरह तरह से हस्त निर्मित सामग्री को देखने स्टॉल में काफी भीड़ रही। हिला मंडल की मंजू सेठिया ने बताया कि इस जैन व्यापार मेले में 100 स्टॉल मेले हेतु एवं 10 स्टॉल फूड कोर्ट हेतु बनाए गए हैं। मेले में उपस्थित सखी महिला मंडल की अध्यक्ष मंजू टाटिया एवं समर्पण महिला मंडल की अध्यक्ष प्रियंका लुंकड़ ने बताया कि यह जैन व्यापार मेला पिछले 7 वर्षों से लगातार लगाया जा रहा है। जिसका उद्देश्य जैन समाज की वो महिलाएं जो घर पर या बाहर जाकर कार्य कर रही हैं, उनकी द्वारा बेची या बनाई जा रही वस्तुओ के लिए उचित बाजार एवं मूल्य प्राप्त हो सके और एक ही छत के नीचे सभी की जरूरत का समान उपलब्ध हो सके। मेले में स्टाल हेतु बहुत ही काम दाम में स्टाल उपलब्ध करवाए गए हैं। इस मेले में छत्तीसगढ़ प्रदेश के अलावा पूरे भारत वर्ष से जैन समुदाय के लोग आकर स्टॉल लगाते हैं। इस वर्ष राजधानी रायपुर के अलावा टाटानगर, जयपुर राजस्थान, धमतरी, राजिम, दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, बालोद के महिलाओं द्वारा स्टाल लगाए गए हैं।

निकाली गई प्रभात फेरी

अध्यक्ष जितेंद्र गोलछा, महासचिव वीरेंद्र डागा, कोषाध्यक्ष अमित मूणत, कार्यकारी अध्यक्ष अमर बरलोटा ने बताया कि इससे पहले निकाली गई प्रभात फेरी लाभांडी 1008 श्री पदम प्रभु दिगंबर जैन मंदिर लाभांडी से शांति नगर अपार्टमेंट रोमेंसक्यू विला के बाजू लाभांडी में समाप्त हुई। जहां कार्यक्रम संयोजक एवं प्रभारी श्री साधुमार्गी जैन समता युवा संघ, रायपुर के सदस्य के साथ बड़ी संख्या में धर्म प्रेमी बंधु उपस्थित थे। प्रभात फेरी में बच्चों ने धार्मिक एवं सामाजिक संदेश के लिए वेशभूषा धारण कर फैंसी ड्रेस में भाग लिया।

बच्चों ने दी अद्भुत प्रस्तुति

विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम में जीव दया का कार्यक्रम समरथ महिला मंडल द्वारा सेवा भारतीय मातृछाया कोटा रायपुर में आयोजित किया गया। जिसमें शोभा गोलछा नेहा श्रीमाल विशेष रूप से उपस्थित रहीं। दोपहर 2 बजे श्री वासुपूज्य मनोहर महिला मंडल, द्वारा कुकिंग स्पर्धा का आयोजन किया गया, जो कि आम्रपाली द्वारा दादाबाड़ी, एम. जी. रोड में आयोजित की किया गया, इसमें सोनल बरडिया, पुष्प कोठरी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। वहीं जैन दादा बाड़ी में जैन गोट टेलेंट का आयोजन किया था, जिसमें जैन समाज के बच्चों ने भाग लेकर अपने अपने अंदाज में अपनी कला का प्रदर्शन किया। आज के आयोजन में बच्चों द्वारा विभिन्न वाद्ययंत्रों में अपनी कला दिखाई। किसी ने नाटक के माध्यम से अनाज एवं भोजन झूठा न छोड़ने का दिया संदेश तो किसी ने जैन ग्रंथ के नाटक के माध्यम से पौराणिक कथा का मंचन किया। आयोजन में बच्चों ने कल्चर डांस की अद्भुत प्रस्तुति भी दी।

कुकिंग प्रतियोगिता आयोजित

श्री वासुपूज्य मनोहर महिला मंडल द्वारा जैन दादा बाड़ी में महिलाओं का कुकिंग स्पर्धा आयोजित की गई। इसमें सोनल बरडिया, पुष्प कोठरी एवं उनकी टीम के सदस्य विशेष रूप से उपस्थित थे। इस स्पर्धा में काफी महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस मौके पर पंजाबी, राजस्थानी, साउथ इंडियन, गुजराती, मराठी व्यंजन बना कर और उनको उनके ही अंदाज में परोसा गया। भाग लिए प्रतिभागियों द्वारा जो व्यंजन बनाए गए थे, परिधान भी उसी सभ्यता के अनुसार पहने थे इस प्रतिस्पर्धा में निर्णायक पारुल जैन एवं उनकी टीम रही।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page