करुणा इंटरनेशनल का 23वां दो दिवसीय करुणोत्सव 2023 अवॉर्ड समारोह चेन्नई महानगर के मीन्मवाकम्म स्थित ए.एम. जैन कॉलेज में हुआ। प्रथम दिवस पर कार्यक्रम मुख्य अतिथि उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश एम. एम. सुंद्रेश, अल्पसंख्यक आयोग तमिलनाडु के सदस्य प्यारेलाल पिटालिया के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। पढ़िए राजीव सिंघई मोनू की रिपोर्ट…
ललितपुर। अहिंसा, करुणा, पर्यावरण, जीव दया, शाकाहार एवं मानवीय नैतिक मूल्यों के प्रति समर्पित भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड (पर्यावरण एवं वन मंत्रालय,भारत सरकार)चेन्नई से मान्यता प्राप्त व मानवीय गुणों को प्रचारित करने वाली वैश्विक प्रतिमान की संस्था करुणा इंटरनेशनल का 23वां दो दिवसीय करुणोत्सव 2023 अवॉर्ड समारोह चेन्नई महानगर के मीन्मवाकम्म स्थित ए.एम. जैन कॉलेज में हुआ। प्रथम दिवस पर कार्यक्रम मुख्य अतिथि उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश एम. एम. सुंद्रेश, अल्पसंख्यक आयोग तमिलनाडु के सदस्य प्यारेलाल पिटालिया के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित करके किया। तत्पश्चात आचार्य विद्यासागर कॉलेज की छात्राओं ने करुणा प्रार्थना प्रस्तुत की।
पर्यावरण संरक्षण के लिए हो काम
करुणोत्सव कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एस शांतिलाल जैन ने करुणा इंटरनेशनल का परिचय देते हुए कहा कि करुणा इंटरनेशनल संस्था पिछले 28 वर्षों से देशभर के लगभग 3500 विद्यालयों, महाविद्यालयों में करुणा क्लब का गठन करके बच्चों के मन में करुणा व जीवदया की भावना को जागृत कर रही है। मुख्य अतिथियों ने अपने वक्तव्यों में देशभर के कोने-कोने से पधारे करुणा व पर्यावरण प्रेमियों से पर्यावरण संरक्षण को जीवन का अहम हिस्सा बनाने की अपील की। राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन का प्रथम सत्र फिल्म अभिनेता एवं निर्माता भारतवाला के विशिष्ट व्याख्यान फिल्म प्रदर्शन के साथ प्रारंभ हुआ। भारतवाला ने वर्तमान पीढ़ी को भारतीय संस्कृति से जोड़ने के लिए वर्चुअल भारत शीर्षक से देश के विभिन्न भागों से प्रचलित प्रेरणादायी रीति रिवाज व कहानियों को लघु फिल्म में प्रस्तुत किया। उनकी लघु फिल्मों के प्रदर्शन ने देशभर से पधारे हुए करुणा प्रेमियों को भाव विभोर कर दिया। दूसरे सत्र में पूर्व डीजीपी तमिलनाडु लतिका शरण, विशिष्ट अतिथि हेमंत चौरडिया व प्रवीण चंदन के विशिष्ट आतिथ्य में अवॉर्ड सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर लतिका शरण ने अपने उद्बोधन में बच्चों में समानता, सहिष्णुता, सम्मान की भावना रोपित करने का आह्वान किया, ताकि महिलाओं व बच्चों के प्रति हिंसक घटनाओं का प्रतिशत कम हो। ए. एम. जैन कॉलेज के सहमंत्री हेमंत चौरडिया ने प्रत्येक व्यक्ति को जिम्मेदारी के साथ स्वच्छ भारत अभियान में सहयोग करके प्रकृति को स्वच्छ बनाने का अपील की। विशिष्ट अतिथि प्रवीण चंदन ने कहा कि अपनी सामर्थ्य अच्छे काम में लगाने से प्रकृति आपको उससे दोगुना फल देती है।
बच्चों को जागरूक करने के लिए दिए पुरस्कार
पुरस्कार सभी अतिथियों के कर कमलों से तालियों की गड़गड़ाहट के बीच प्रदान किए गए। बताते चलें राष्ट्रीय स्तर पर तीन शिक्षक, शिक्षिकाओं को विद्यालयों में बच्चों को अहिंसा, करुणा, जीवदया, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता के प्रति जागरूक करने एवं बच्चों में मानवीय गुणों की शिक्षा प्रदान करके उन्हें पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित करने पर “करुणा शिक्षक अवॉर्ड” प्रदान किये गये। जिसमें जनपद में विगत सत्रह वर्षों से बच्चों को अहिंसा, करुणा, शाकाहार,
जीवदया, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक कर रहे शिक्षक पुष्पेंद्र जैन को प्रदान किया गया एवं श्रेष्ठ करुणा केंद्र मडावरा व ललितपुर का पुरस्कार हरिशंकर सोनी एवं शाहगढ़ केंद्र का पुरस्कार प्रबोध शास्त्री को प्रदान किया गया। देशभर के 60 विद्यालयों को विशिष्ट कार्य के लिए तथा 20 विद्यार्थियों को दयावान अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। जनपद के स्याद्वाद बाल संस्कार केंद्र सिविल लाइन ललितपुर, आचार्य विद्यासागर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मडावरा एवं शाहगढ़ केंद्र अन्तर्गत शासकीय प्राथमिक विद्यालय जासोडा की प्रधानाचार्य अरूणलता जैन को “विशिष्ट करुणा क्लब” पुरस्कार एवं करुणा व जीवदया के कार्य कर रहे दिव्यांश जैन, शिवि पाराशर, श्रद्धा एवं अंशिका, रानी यादव को “दयावान अवॉर्ड” प्रदान किए गए। इस उपलब्धि पर करुणा इंटरनेशनल बुंदेलखंड केंद्र के अध्यक्ष अजित जैन जलज,करूणा केंद्र ललितपुर के अध्यक्ष अक्षय अलया,केपी पांडे,पत्रकार राहुल जैन,सेवानिवृत्त प्रवक्ता रमेशचंद्र जैन,राजीव जैन बजाज, डॉ. बृजेश कुशवाहा ने बधाइयां प्रेषित की हैं। कार्यक्रम के समापन पर अधिवेशन के चेयरमेन प्रबोध जैन ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान करुणोत्सव कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एस शांतिलाल जैन, सुरेश कांकरिया, पदमचंद्र छाजेड़, महामंत्री पदम टाटिया, कोषाध्यक्ष सज्जनराज सुराणा, सम्मेलन सह चेयरमैन दौलतचंद्र वांठिया, पर्यावरणविद् अरूण कृष्णमूर्ति, राष्ट्रीय प्रचारक भूपेश चारण के अलावा देशभर के करुणा प्रेमी कार्यकर्ता, शिक्षक, शिक्षिकाएं मौजूद रहे।













Add Comment