समाचार

बाल मुनि विजयचंद्र सागर ने पंच प्रतिक्रमण सूत्र आगम पाठ का किया वाचन: पल भर में ही हल कर दिए गणित के कठिनतम सवाल 


शहर के रेसकोर्स रोड स्थित खेल प्रशाल रविवार को एक नए विश्व कीर्तिमान का साक्षी बना। यहां शतावधान का आयोजन हुआ। इसमें 13 वर्षीय बाल मुनि विजयचुद्रसागर ने लोगों के पूछे गए 100 सवालों के जवाब दिए। उन्होंने पंच प्रतिक्रमण सूत्र, आगम पाठ सुनाने के साथ ही पल भर में ही गणित के कठिन से कठिन सवाल हल भी कर दिए। इंदौर से पढ़िए, यह खबर..


इंदौर। शहर के रेसकोर्स रोड स्थित खेल प्रशाल रविवार को एक नए विश्व कीर्तिमान का साक्षी बना। यहां शतावधान का आयोजन हुआ। इसमें 13 वर्षीय बाल मुनि विजयचुद्रसागर ने लोगों के पूछे गए 100 सवालों के जवाब दिए। उन्होंने पंच प्रतिक्रमण सूत्र, आगम पाठ सुनाने के साथ ही पल भर में ही गणित के कठिन से कठिन सवाल हल भी कर दिए। कार्यक्रम की शुरुआत 10 धार्मिक सवालों से हुई। इसके तहत तीर्थ कहां स्थित हैं, धर्म क्या है? महावीर को वर्धमान नाम किसने दिया? इसके बाद नदी पर्वत इादि सामान्यज्ञान के 10 सवाल पूछे गए। फिर विभिन्न देशों के नाम भी इतने ही प्रश्न किए गए। जिनको क्रमानुसार उन्होंने क्षण भर में बता दिया। इसके बाद देश के राज्यों, राजधानियों के नाम भी पूछे गए।

21 सितंबर को बच्चों को सिखाएंगे शतावधान 

गुरु गणिवर्य डॉ. अजीतचंद्र सागर ने घोषणा की कि 21 सितंबर को बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स में अहमदाबाद के सरस्वती साधना रिसर्च फाउंडेशन एवं बाल शतावधान समिति की ओर से इंदौर के बालकों के लिए भी शतावधान का आयोजन होगा। इसमें भाग लेने के लिए बालक-बालिकाएं अपना पंजीयन करवा सकते हैं। यह साधना बच्चों के लिए 36 दिन और व्यस्कों के लिए 72 दिन की होगी।

कार्यक्रम में यह रहे मौजूद 

इस कार्यक्रम में सांसद शंकर लालवानी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यनारायण जटिया, परेश भाई शाह, जिग्नेश भाई दोशी, राजस्थान के पूर्व खनिज मंत्री प्रमोद भाया जैन, मुंबई के वरिष्ठ सीए नीलेश भाई जवेरी, जीएसटी कमिश्नर आलोक जैन, रायसेन के न्यायाधीश अरविंद जैन आदि मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page