जयपुर। गणाचार्य 108 पुष्पदंत सागर जी महाराज के सुयोग्य शिष्य जीवन आशा हॉस्पिटल प्रेरणा स्तोत्र आचार्य 108 सौरभ सागर जी महाराज का 29वां पुष्प वर्षायोग-2023 प्रताप नगर सेक्टर-8, सांगानेर में होने जा रहा है। दो जुलाई को इसकी कलश स्थापना हुई। समारोह में जयपुर के अलावा दिल्ली, मेरठ, आगरा, गाजियाबाद, बरेली से कई गुरु भक्त शामिल हुए।
राजीव – सीमा गाजियाबाद वालों ने प्रथम मंगल कलश प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त किया एवं द्वितीय मंगल कलश प्राप्त करने का सौभाग्य अमर चंद, गजेंद्र बड़जात्या (प्रताप नगर जयपुर) वालों ने प्राप्त किया। तीन जुलाई को गुरु पूर्णिमा का कार्यक्रम मनाया जाएगा।
आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
+1













Add Comment