समाचार

जैन समाज में खुशी की लहर : चैतन्य कश्यप बने कैबिनेट मंत्री


जैन समाज के गौरव श्वेतांबर जैन समाज के उद्योगपति रतलाम से तीसरी बार विधायक बने चैतन्य कश्यप को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। वह जैन समाज से एकमात्र मंत्री बनाए गए है। कश्यप के केबिनेट मंत्री बनाए जाने से जैन समाज में खुशी की लहर है।


इंदौर। जैन समाज के गौरव श्वेतांबर जैन समाज के उद्योगपति रतलाम से तीसरी बार विधायक बने चैतन्य कश्यप को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। वह जैन समाज से एकमात्र मंत्री बनाए गए है। कश्यप के केबिनेट मंत्री बनाए जाने से जैन समाज में खुशी की लहर है। इंदौर दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के मंत्री डॉ. जैनेन्द्र जैन, महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, हंसमुख गांधी, टीके वेद, अशोक मेहता, कांतिलाल बंम, संजीव जैन संजीवनी, राजेश जैन दद्दू, सुभाष काला, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन की शिरोमणि संरक्षिका पुष्पा कासलीवाल, परवार समाज महिला संगठन की अध्यक्ष मुक्ता जैन, सारिका जैन आदि ने उन्हें बधाई प्रेषित की।

परिचय
चेतन्य कश्यप भैयाजी रतलाम शहर से भाजपा विधायक हैं। उन्हें कुल 109656 वोट मिले। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के पारस दादा को 60708 मतों से हराया था। वह अशोक कुमार कश्यप के पुत्र हैं और उनकी आयु 64 वर्ष है। उनका पेशा कश्यप स्वीटनर्स प्राइवेट लिमिटेड में सलाहकार का है। उन्होंने बी.कॉम. तक शिक्षा ग्रहण की है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page