समाचार

भगवान पार्श्वनाथ स्वामी का मोक्ष कल्याण मनाया : अभिषेक शांतिधारा कर निर्वाण लाडू किया अर्पित 


जैन धर्म के 23 तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ स्वामी के मोक्ष कल्याणक महोत्सव तीर्थ स्वरूप आदिनाथ जिनालय छत्रपति नगर में मोक्ष सप्तमी के पावन अवसर पर बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। जैन धर्म के 23 तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ स्वामी के मोक्ष कल्याणक महोत्सव तीर्थ स्वरूप आदिनाथ जिनालय छत्रपति नगर में मोक्ष सप्तमी के पावन अवसर पर बड़ी धूमधाम से मनाया गया। भगवान पार्श्वनाथ निर्वाण दिवस पर प्रथम निर्वाण लाडू चढ़ाने का सौभाग्य डॉ. जैनेन्द्र जैन, राजेश जैन दद्दू परिवार, द्वितीय निर्वाण लाडू राकेश कुमार माणकचंद नायक परिवार एवं तृतीय लाडू मुन्नालाल जैन परिवार, चतुर्थ लाडू रविदेवी सुरेंद्रकुमार परिवार को प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर श्रीजी की शांतिधारा करने का सौभाग्य पवन जैन एवं ट्रस्ट अध्यक्ष भूपेंद्र जैन, वीरेंद्र जैन देवरी परिवार ने प्राप्त किया। इस अवसर पर समाज श्रेष्ठी डॉ. जैनेंद्र जैन, अजय जैन, रमेशचंद्र जैन, अखिलेश सोधिया नीलेश जैन, राजेंद्र नायक एवं रजनी जैन, मीना जैन, पद्मजा नायक आदि समाज जन की उपस्थिति में धूमधाम से भगवान पारसनाथ स्वामी का निर्वाण कल्याणक महोत्सव मनाया गया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page