समाचार

तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का गर्भ कल्याणक मनाया: मूलनायक भगवान का जलाभिषेक किया 


दिगंबर जैन समाज डडूका की ओर से चौबीसवें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का गर्भ कल्याणक पर्व मनाया गया। प्रातः राजेंद्र कोठिया के मंत्रोच्चार के साथ मूलनायक का जलाभिषेक किया। डडूका से पढ़िए, यह खबर…


डडूका। दिगंबर जैन समाज डडूका की ओर से चौबीसवें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का गर्भ कल्याणक पर्व मनाया गया। प्रातः राजेंद्र कोठिया के मंत्रोच्चार के साथ अनिल बदामीलाल कोठिया रजनी कोठिया, आयुष, नमन, निशि कोठिया परिवार ने मूलनायक का जलाभिषेक किया। प्रथम चार कलश रमनलाल पी शाह, अजीत बी शाह, कांतिलाल नाथूलाल शाह ने समर्पित किए। इस अवसर पर मनोज शाह, अजीत कोठिया, राजमल शाह सहित कई भक्तों ने जलाभिषेक कर भगवान महावीर के गर्भ कल्याणक पर अर्घ्य समर्पित किए।

समाज अध्यक्ष राजेश शाह ने सभी को महावीर गर्भ कल्याणक पर्व पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इसी क्रम में 22वे तीर्थंकर भगवान नेमीनाथ स्वामी के मोक्ष कल्याणक पर्व पर 2 जुलाई को प्रातः पार्श्वनाथ जिनालय डडूका में मुक्ति का प्रतीक निर्वाण लाडू समर्पित किया जाएगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page