समाचार

आचार्य पुलक सागर जी का 31वां दीक्षा दिवस मनाया : पुलक मंच गायत्री नगर की ओर से किया गया आयोजन 


आचार्य श्री पुलक सागर जी महाराज के 31 वें दीक्षा दिवस पर दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत गुरुवार को श्री दिगंबर जैन मंदिर, आदिनाथ भवन में पुलक मंच गायत्री नगर महारानी फार्म के तत्वावधान में आचार्य पुलक सिंधु विधान विधानाचार्य पंडित अजीत शास्त्री जी के निर्देशन में भक्ति भाव के साथ हुआ। जयपुर से पढ़िए, उदयभान जैन की यह खबर…


जयपुर। आचार्य श्री पुलक सागर जी महाराज के 31 वें दीक्षा दिवस पर दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत गुरुवार को श्री दिगंबर जैन मंदिर, आदिनाथ भवन में पुलक मंच गायत्री नगर महारानी फार्म के तत्वावधान में आचार्य पुलक सिंधु विधान विधानाचार्य पंडित अजीत शास्त्री जी के निर्देशन में भक्ति भाव के साथ हुआ। पुलक मंच परिवार की राष्ट्रीय महामंत्री बीना टोंग्या ने बताया कि गुरुदेव के दीक्षा दिवस पर दो दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत आचार्य पुलक सिंधु विधान गुरुवार और शुक्रवार को सीके बिडला हॉस्पिटल जयपुर में 10.30 बजे से हेल्थ अवेयरनेस टॉक रखी है। जिसके मुख्य वक्ता डॉ. राहुल शर्मा कार्डियोलॉजिस्ट ‘हेल्दी हार्ट’ पर प्रकाश डालेंगे। इस अवसर पर पुलक मंच परिवार द्वारा मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष कैलाश छाबडा और विधानाचार्य अजीत शास्त्री का सम्मान किया गया। धार्मिक मंत्री अनिता बडजात्या ने बताया कि आचार्य पुलक सिंधु विधान में सैकड़ों महिला-पुरुषों ने भाग लिया।

प्रथम वलय में 3 गुप्ती, 5 पंचाचार के 8 अर्घ्य, द्वितीय वलय के छः आवश्यक के 6, तृतीय वलय 10 लक्षण धर्म के दश, चतुर्थ वलय तप के 12 अर्घ्य, पंचम वलय प्रख्याति यथा भारत गौरव ,राष्ट्र संत, विश्व संत ,शांति दूत, कवि हृदय ,मनोज्ञ मुनि, प्रखर वक्ता , वात्सल्य मूर्ति , निर्ग्रन्थ पथिक,जिन शरणं तीर्थ प्रणेता आदि के 10 अर्घ्य इस प्रकार कुल 46 अर्ध्य मांडला पर चढ़ाकर विधान पूजा बड़े ही भक्ति भाव के साथ की। पूजा विधान मंजू सेवा वाली व सुनंदा अजमेरा ने मधुर वाणी से करवायीं। इस अवसर पर अनिल टोंग्या, अनिल गदिया बयाना वाले , उदयभान जैन राष्ट्रीय महामंत्री युवा परिषद्, कमल जैन मालपुरा वाले ,अजीत छाबड़ा ,निर्मल सेठी आदि श्रेष्ठी, पुलक मंच के कोषाध्यक्ष सुरेश जैन, महामंत्री रेखा झांझरी, सुधा लुहाड़िया ,संगीता जैन डीमापुर वाले विशेष रूप से उपस्थित थे। संचालन बीना टोंग्या ने किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page