समाचार

अनंतकालीन भक्तामर विधान की 14 वी वर्षगांठ मनाई : अभिनंदनोदय तीर्थ में भगवान अभिनंदननाथ जी का किया अभिषेक 


 सिविल लाइन स्थित अभिनंदनोदय तीर्थ क्षेत्रपाल मंदिर में मुनि सुधासागरजी महाराज की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से अनंतकालीन भक्तामर पाठ की 14 वीं वर्षगांठ प्रभावना पूर्वक पूजन विधान के साथ हुई। ललितपुर से पढ़िए, यह खबर…


ललितपुर। नगर के सिविल लाइन स्थित अभिनंदनोदय तीर्थ क्षेत्रपाल मंदिर में मुनि सुधासागरजी महाराज की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से अनंतकालीन भक्तामर पाठ की 14 वीं वर्षगांठ प्रभावना पूर्वक पूजन विधान के साथ हुई। इसमें पुण्यार्जक परिवार भक्तिपूर्वक सम्मलित हुए। प्रातःकाल भगवान अभिनंदननाथ का अभिषेक और शांतिधारा के बाद भक्तामर विधान का शुभारंभ हुआ। जिसको विधानाचार्य आनंद जैन पंचमनगर, नरेंद्र जैन राजश्री एवं नीरज जैन बंटी कचरोदा ने विधिविधान पूर्वक कराया। जिसका पुण्यार्जन विधानकर्ता अनिल जैन अंचल, अरविंद जैन, विमलेश जैन लागौन, राजमति जैन, महेंद्र जैन पंचमनगर, सिंघई देवेंद्र जैन, शिरीष जैन, निर्मल कुमार एंड कुम्हेडी, सुधाकलश भक्तांमर महिला मंडल, ब्रह्मचारिणी सविता जैन, अंकुर जैन मोहन मावा, ज्योति जैन नजा आनंद जैन कुडावनी परिवार को मिला। गौरतलब रहे कि अनंतकालीन भक्तामर पाठ मुनि सुधासागर महाराज के आर्शीवाद से ललितपुर जैन समाज को मिला, जो अनवरत रूप से संचालित हुए 14 वर्ष पूर्ण हुए। जिसमें पुण्यार्जक परिवार भक्तामर विधान एवं सायंकालीन आरती के साथ साथ अखंड भक्तामर पाठ में सम्मलित होकर असीम पुण्य और आत्मिक शान्ति की अनुभूति करता है।

यह समाजजन उपस्थित रहे 

इस मौके पर प्रमुख रूप से जैन पंचायत अध्यक्ष डॉ. अक्षय टोंग्या, महामंत्री आकाश जैन, सनत खजुरिया, शीलचंद अनौरा, प्रबंधक मोदी पंकज जैन, अशोक जैन दैलवारा, संजीव जैन ममता स्पोर्ट, जिनेंद्र जैन डिस्को, प्रभात सराफ, राजेंद्र जैन थनवारा, अखिलेश गदयाना, अक्षय अलया, सनत मलैया, मनोज जैन बबीना, शिक्षक पुषेंद्र जैन, धन्यकुमार जैन एड, पुष्पेंद्र अनौरा आदि मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page