तरुण मित्र परिषद द्वारा श्री दिगम्बर जैन अजित नाथ बड़ा मंदिर में दिव्यांग कैम्प का आयोजन किया गया। यह कैम्प जिनेन्द्र जैन की स्मृति में पूनम जैन व आयुष जैन परिवार, दिल्ली के सहयोग से लगाया गया पढ़िए यह राजीव सिंघाई की विशेष रिपोर्ट…
महरौनी। अखिल भारतीय संस्था तरुण मित्र परिषद द्वारा श्री दिगम्बर जैन अजित नाथ बड़ा मंदिर में दिव्यांग कैम्प का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जैन मिलन के राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री सुरेश बाबू जैन एडवोकेट ने अपने उद्बोधन में कहा कि तरुण मित्र परिषद गत 5 वर्षों से बुन्देलखण्ड के दिव्यांगों को सहायक उपकरण आदि देकर पुण्य का कार्य कर रही है। संयोजक समकित जैन ने कैम्प की प्रमुख सहयोगी पूनम जैन परिवार का सम्मान करते हुए उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंदिर के मंत्री प्रमोद सिंघई ने की।
परिषद के महासचिव अशोक जैन ने बताया कि यह कैम्प जिनेन्द्र जैन की स्मृति में पूनम जैन व आयुष जैन परिवार, दिल्ली के सहयोग से लगाया गया, जिसमें 45 दिव्यांगों को कृत्रिम अंग (हाथ व पैर ), पोलियोग्रस्त बच्चों को कैलिपर्स व बैसाखियां, ऑर्थोशूज, स्टिक आदि और 14 श्रवणहीन बुजुर्गों को श्रवणयंत्र उपलब्ध कराए गए। कार्यक्रम के आयोजन में परिषद के संगठन सचिव राकेश जैन, शशांक जैन, मुकेश जैन आदि ने भरपूर सहयोग दिया। इस अवसर पर संजीव जैन, अर्चना जैन, नूतन जैन, संजीव जैन मुख्य रूप से उपस्थित थे।













Add Comment