वरिष्ठ समाजसेवी और मोटिवेशनल स्पीकर सीए विमल जैन ने दीपावली के अवसर पर स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग और स्थानीय बाजारों को समर्थन देने का संदेश दिया। उन्होंने सभी से अपील की कि इस दीपोत्सव पर अपने साथ दूसरों के घरों में भी खुशियां बांटे। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…
मुरैना। वरिष्ठ समाजसेवी एवं मोटिवेशनल स्पीकर सीए विमल जैन ने इस दीपावली पर स्वदेशी अपनाने और दूसरों के घरों में प्रकाश फैलाने का संदेश दिया है। जीएसटी गुरु के नाम से प्रसिद्ध विमल जैन ने कहा कि इस वर्ष हर व्यक्ति को विदेशी वस्तुओं की जगह स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करना चाहिए ताकि देश की अर्थव्यवस्था और कारीगर दोनों सशक्त बनें।
उन्होंने बताया कि मिट्टी का दीपक चरित्रवान होता है, जो एक बार बनता है, जलता है और फिर मिट्टी में विलीन हो जाता है। इसलिए इस बार दीपावली पर मिट्टी के दीपक जलाएं, स्थानीय बाजार से वस्तुएं खरीदें और अपने कर्मचारियों को बोनस देकर उनके घरों में भी प्रकाश फैलाएं। उन्होंने कहा कि दीपावली का असली अर्थ केवल अपने घर को रोशन करना नहीं, बल्कि दूसरों के जीवन में भी उजाला लाना है।













Add Comment