समाचार

पत्रकार प्रवीण चन्द छाबड़ा की पुस्तक "निज से निज को" का हुआ लोकार्पण : ओम थानवी बोले – निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की नींव 


वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण चन्द छाबड़ा की पुस्तक “निज से निज को” का लोकार्पण जयपुर स्थित पिंकसिटी प्रेस क्लब में किया गया। इस अवसर पर ओम थानवी, विजय त्रिवेदी समेत कई वरिष्ठ पत्रकारों ने वर्तमान पत्रकारिता की दशा और दिशा पर विचार साझा किए। पढ़िए मनोज जैन नायक विस्तृत खबर…


मुरैना ।पिंकसिटी प्रेस क्लब, जयपुर में वरिष्ठ पत्रकार और क्लब के संस्थापक सदस्य प्रवीण चन्द छाबड़ा की पुस्तक निज से – निज को का भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि हरिदेव जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति और वरिष्ठ पत्रकार ओम थानवी ने कहा कि – लोकतंत्र को सशक्त बनाए रखने के लिए निर्भीक और सच्ची पत्रकारिता आवश्यक है। पत्रकारिता यदि अपने मूल मुद्दों से भटकेगी तो वह समाज के लिए घातक बन जाएगी।”

छाबड़ा की पत्रकारिता में सच्चाई की झलक 

एनडीटीवी के विजय त्रिवेदी ने कहा कि प्रवीण चन्द छाबड़ा की पत्रकारिता में सच्चाई की झलक है। वे घटनाओं को खबरों में रूपांतरित करने के अपने अनुभव से समाज को दिशा देते रहे हैं। वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र बोड़ा ने उन्हें पत्रकारिता का वटवृक्श बताया और कहा कि उनके सानिध्य में कई पत्रकारों ने सीख प्राप्त की। वरिष्ठ साहित्यकार नन्द भारद्वाज ने छाबड़ा जी के जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंग साझा किए।

पुस्तक के लेखक प्रवीण चन्द छाबड़ा ने इस कृति की प्रस्तुति का श्रेय अपने अनुज बृजेन्द्र रेही को दिया। उन्होंने कहा कि पांडुलिपि का अवलोकन कर श्रीकृष्ण शर्मा ने कई मूल्यवान सुझाव दिए, साथ ही अपने पुत्रों प्रदीप, प्रमोद और मनोज, और सुपौत्रों रोहित, सारांश, गौरव, अभिनव और चेतन का योगदान भी उल्लेखनीय रहा।

छाबड़ा के पत्रकारिता जीवन से जुड़े चित्रों की प्रदर्शनी भी लगाई 

न्यायाधिपति विनोद शंकर दवे द्वारा इस पुस्तक की भूमिका को “इत्र की सुगंध” कहकर उसकी गहराई को सराहा गया। कार्यक्रम में क्लब परिसर में छाबड़ा के पत्रकारिता जीवन से जुड़े चित्रों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। क्लब अध्यक्ष मुकेश मीणा और महासचिव मुकेश चौधरी ने प्रेस क्लब की ओर से उनका अभिनंदन किया।

इस मौके पर न्यायाधिपति पानाचंद जैन, नवरत्न कोठारी, सन्नी सबेस्टिन, मिलाप चन्द डांडिया, नारायण बारेठ, हरीश पाराशर, एल.एल. शर्मा, डॉ. वीरेन्द्र सिंह राठौड़, किशोर शर्मा, महेश शर्मा, श्यामसुंदर शर्मा, बृजभूषण शर्मा सहित कई वरिष्ठ पत्रकार व साहित्यकार उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

Tags

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page