अंबाह मैत्री वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसके दौरान 25 रक्त दानवीरों ने रक्तदान शिविर में भाग लिया। पढ़िए एक रिपोर्ट…
अंबाह। अंबाह मैत्री वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसके दौरान 25 रक्त दानवीरों ने रक्तदान शिविर में भाग लिया। इस दौरान ग्वालियर से आई डॉक्टर की टीम ने रक्तदान करने के फायदों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि किस प्रकार आप रक्तदान कर न केवल व्यक्ति के उस समय मददगार साबित होते हैं जब वहां परेशानियों का सामना कर रहा होता है। साथ ही रक्तदान स्वयं के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। रक्तदान करने से कैंसर, हार्ट अटैक, रक्तचाप जैसी बीमारियों की आशंका कम हो जाती है। साथ ही खून भी फिल्टर हो जाता है।

ऐसे कई कारक है जिसके लिए व्यक्ति को रक्तदान जरूर करना चाहिए। मैत्री टीम के द्वारा रक्तदान करने वाले रक्त दानवीरों का सम्मान समारोह भी किया जा रहा है। इसमें मुख्य अतिथि मुख्य नगरपालिका अधिकारी साबिर कौसर ने डॉक्टर टीम एवं रक्त दानवीरों का सम्मान किया। साथ ही टीम के द्वारा समाज के अंदर एक संदेश दिया जब भी अच्छा कार्य करने का मौका मिले अच्छा कार्य करें अच्छा लगेगा दिया जा रहा है। मैत्री सदस्य दिनेश, दिलीप, संतोष, तरुण, शोभित, संदीप, राधा मोहन, मयंक, प्रवीण, मनोज, विकास व गिर्राज मौजूद रहे।













Add Comment