समाचार

बीजेपी विधायक की जैन मंदिर पर कब्जा करने की साजिश : जैन समाज ने चिंता जताते हुए कार्रवाई की रखी मांग


स्थानीय राजेंद्रनगर स्थित जिनालय पर शकूरबस्ती से भाजपा विधायक करनैल सिंह द्वारा कब्जा करने की साजिश रची जा रही है। इससे समाजजनों में चिंता व्याप्त है और उन्होंने कार्रवाई की मांग की है। दिल्ली से पढ़िए, यह खबर…


दिल्ली। स्थानीय राजेंद्रनगर स्थित जिनालय पर शकूरबस्ती से भाजपा विधायक करनैल सिंह द्वारा कब्जा करने की साजिश रची जा रही है। राजेंद्र नगर जैन मंदिर में कुछ लोगों के साथ आकर खुले मंदिर को जबरन बंद करवाने और मंदिर में उपस्थित दर्शनार्थियों एवं मंदिर स्टाफ को डरा धमकाकर ताला लगवाने की घटना को अंजाम दिया है। इतना ही नहीं दिल्ली पुलिस से भी न डरने की धमकी दी जा रही है। यह दुःखद, निंदनीय, चिंताजनक और राजधानी की कानून व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह है। राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ एवं विश्व जैन संगठन के प्रचारक राजेश जैन दद्दू एवं मयंक जैन ने इस घटनाक्रम का विरोध करते हुए कहा कि अब यह गुंडा गर्दी बर्दाश्त नहीं होगी। हमारी संस्कृति, हमारी धरोहर और गुरुओं पर अत्याचार जैन समाज नहीं सहेगा। दद्दू ने केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि अल्पसंख्यक जैन समाज के साथ न्याय करते हुए विधायक करनैल सिंह के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए तुरंत गिरफ्तारी हो और करनैल सिंह की विधायकी निरस्त कर पार्टी से बाहर किया जाए। कार्रवाई नहीं होने पर समग्र भारत वर्षीय जैन समाज दिल्ली ही नहीं अपितु देशव्यापी समाज के माध्यम से आंदोलन किया जाएगा।

जिसकी पूर्णत: जिम्मेदारी बीजेपी नेतृत्व, दिल्ली सरकार और पुलिस प्रशासन की होगी। इंदौर दिगंबर जैन समाज के वरिष्ठ जन डॉ.जैनेंद्र जैन, अमित कासलीवाल, टीके वेद, हंसमुख गांधी, नरेंद्र वेद, सुशील पांड्या, सुभाष काला, मनोहर झांझरी, विनय जैन एवं पुष्पा कासलीवाल रेखा जैन आदि ने भी इस घटनाक्रम का विरोध करते हुए कहा कि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page