श्री आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर पंचायत ट्रस्ट, मालवीय रोड की ओर से श्री आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ भगवान का रजत कलश से अभिषेक किया गया। पढ़िए प्रणीत जैन की रिपोर्ट…
रायपुर। श्री आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर पंचायत ट्रस्ट, मालवीय रोड की ओर से श्री आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ भगवान का रजत कलश से अभिषेक किया गया। ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष संजय जैन और उपाध्यक्ष श्रेयश जैन बालू ने बताया कि प्रत्येक माह पड़ने वाली अष्टमी एवं चतुर्दशी का दिन विशेष महत्वपूर्ण माना जाता है। अष्टमी एवं चतुर्दशी के दिन सभी दिगंबर जैन मंदिरों में विशेष पूजन, अनुष्ठान, विधान आदि का आयोजन किया जाता है।
रायपुर के बड़ा दिगंबर जैन मंदिर मालवीय रोड में भी इन दिनों विशेष अभिषेक, शांतिधारा, पूजन किया जाता है, जिसमें आज बड़े मंदिर में प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ भगवान का रजत कलशों से अभिषेक कलश किया गया। इसके उपरांत रिद्धि सिद्धि प्रदाता चमत्कारी वृहद शांति धारा का वाचन सुरेश मोदी द्वारा किया गया। आज की रिद्धि सिद्धि प्रदाता चमत्कारिक शांति धारा करने का सौभाग्य संजय जैन सतना प्रेमी परिवार को प्राप्त हुआ।
तत्पश्चात उपस्थित सभी धर्म प्रेमी बंधुओं ने श्रीजी की संगीतमय मंगल आरती की। सभी ने अष्टद्रव्यों से पूजन कर महाअर्घ्य चढ़ाया। अंत में विसर्जन पाठ कर विसर्जन किया। इस अवसर आज ट्रस्ट कमेटी के ट्रस्टी संजय जैन सतना, उपाध्यक्ष श्रेयश जैन बालू, प्रवीण जैन, सुरेश मोदी, बंटी जैन, प्रणीत जैन, सुजीत जैन, किशोर जैन, कृष जैन एवं बड़ी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित थीं।













Add Comment