जैन मिलन स्वतंत्र डबरा द्वारा सात दिवसीय निशुल्क योग शिविर लगाया जा रहा है। इसके तहत पहले दिन रविवार, 18 जून को सुबह 5 से 7 बजे तक महावीर वाटिका गार्डन गली नंबर 4 जवाहर गंज, डबरा में शैलेंद्र सूर्यवंशी ट्रेनर द्वारा योग कराया गया। पढ़िए राजू जैन की रिपोर्ट…
डबरा। जैन मिलन स्वतंत्र डबरा द्वारा सात दिवसीय निशुल्क योग शिविर लगाया जा रहा है। इसके तहत पहले दिन रविवार, 18 जून को सुबह 5 से 7 बजे तक महावीर वाटिका गार्डन गली नंबर 4 जवाहर गंज, डबरा में शैलेंद्र सूर्यवंशी ट्रेनर द्वारा योग कराया गया। इस दौरान सूर्यभेदन, उज्जायी, सीत्कारी, शीतली, भस्त्रिका, भ्रामरी, मूर्च्छा और प्लाविनी प्राणायाम कराए गए।

इस अवसर पर वीर मनोज जी जैन एकांत, अतिवीर राजू जैन, अतिवीर दिनेश कुमार जैन, वीर प्रेमचंद जैन, वीर महेंद्र जैन, वीर हेमंत जैन, वीर नवीन जैन, सिद्धांत, वीर नवीन जैन नयन वीर, आशीष जैन, वीर अमित जैन, वीर देवेंद्र जैन, शंभू सहित कई लोग मौजूद रहे।













Add Comment