समाचार

भगवान पार्श्वनाथ स्तोत्र से मिलती है आत्मिक शांति – आचार्य निर्भय सागर : ललितपुर के जैन अटामंदिर में शिखरजी की झांकी में श्रद्धालुओं ने अर्पित किया निर्वाण लाडू 


ललितपुर में भगवान पार्श्वनाथ के मोक्ष कल्याणक पर्व को श्रद्धा और भक्ति के साथ आचार्य निर्भय सागर महाराज ससंघ के सान्निध्य में मनाया गया। तीर्थराज शिखरजी की अनुपम झांकी के बीच श्रद्धालुओं ने निर्वाण लाडू अर्पित किए। पढ़िए अक्षय अलय की पूरी रिपोर्ट…


ललितपुर। भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक पर्व श्रद्धालुजनों ने आचार्य श्री निर्भय सागर महाराज ससंघ के पावन सान्निध्य में भावपूर्वक मनाया। पार्श्वनाथ दिगंबर जैन अटामंदिर में तीर्थराज सम्मेद शिखर की भव्य झांकी सजाई गई, जिसकी भव्य वंदना के बाद श्रद्धालुओं द्वारा निर्वाण लाडू अर्पित किए गए।

प्रवचन में बताए भगवान पार्श्वनाथ स्तोत्र की महिमा

आचार्य श्री ने अपने प्रेरणास्पद प्रवचन में भगवान पार्श्वनाथ स्तोत्र की महिमा बताते हुए कहा कि भगवान स्तवन के माध्यम से आत्मिक शांति और मोक्ष मार्ग की प्राप्ति होती है। जैसे प्रभु ने क्षमा, धैर्य और करुणा के भावों से संसार को जीता, वैसे ही हमें भी इन गुणों को आत्मसात करना चाहिए।”

जैन पंचायत ने सम्मानित किया

इस अवसर पर जैन अटामंदिर में पूजन, शांतिधारा और अभिषेक हुए, जिसमें भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्री शिखरजी की सुंदर झांकी का निर्माण आकाश जैन गौना, वीरेन्द्र जैन कंडकी, राजीव जैन की टीम ने किया, जिन्हें जैन पंचायत ने सम्मानित किया। निर्वाण लाडू का पुण्यार्जन कैलाश चंद कुलदीप जैन देवरान परिवार द्वारा किया गया, जबकि शांतिधारा, अभिषेक आदि में विवेक जैन, आनंद जैन (भावनगर), नितिन जैन सहित अन्य श्रद्धालुओं ने भी पुण्य लाभ लिया।

भगवान का मोक्ष पर्व मनाया

नगर के सभी प्रमुख जैन मंदिरों – अभिनंदनोदय तीर्थ, नया मंदिर, समवशरण मंदिर, वाहुवलिनगर, सिविल लाइन, इलाईट, पार्श्वनाथ कॉलोनी आदि में भी श्रद्धा के साथ भगवान का मोक्ष पर्व मनाया गया। निकटवर्ती तीर्थक्षेत्र – वालावेहट, देवगढ़, सेरोन, जहाजपुर आदि में भी श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजन-अभिषेक किए। इस आयोजन में जैन पंचायत अध्यक्ष डॉ. अक्षय टडैया, महामंत्री आकाश जैन, कैप्टन राजकुमार जैन, सनत खजुरिया, सौरभ जैन सीए, प्रतीक इमलिया सहित अनेक श्रद्धालु, सेवाभावी एवं स्वयंसेवकों ने विशेष योगदान दिया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

Tags

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page