सारांश
तमिलनाडु की मारवाड़ी जैन अरुणा विजय ने सोनी टीवी पर आ रहे मास्टर शेफ इंडिया में टॉप टेन में आने के बाद अंडे के व्यंजन बनाने से स्पष्ट मना कर दिया। पढ़िये राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…
इंदौर। इस जैन बेटी ने 25 लाख रुपए को ठुकराया, पर वह नहीं किया और ऐसी जैन बेटी पर गर्व है पूरे जैन समाज को। तमिलनाडु की मारवाड़ी जैन अरुणा विजय ने सोनी टीवी पर आ रहे मास्टर शेफ इंडिया में टॉप टेन में आने के बाद, उस व्यंजन को बनाने से स्पष्ट मना कर दिया, जिसमें अंडे को डालना आवश्यक था।
25 लाख के निकट तक पहुंचने वाली अरुणा विजय का यह कदम निश्चित ही पूरे जैन समाज को गौरवान्वित करता है। उसने पूर्व के चरणों में ऐसे पकवान बनाए कि सब दांतों तले उंगली दबा रहे थे और जब विजय के द्वार तक पहुंची, तो उसने अंडे के व्यंजन बनाने से स्पष्ट इनकार कर दिया। उसने इसकी जानकारी ट्वीट कर के दी। इंदौर दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के मंत्री डॉ. जैनेन्द्र जैन ने बेटी के जैन धर्म और शाकाहार के प्रति साहस की बंधाई दी है। सचमुच यह शाकाहार समाज के लिए गर्व की बात है।













Add Comment