दिगंबर जैन समाज के महापर्व पर्वाधिराज पर्युषण पर्व भादव सुदी पंचमी से प्रारंभ होने जा रहे हैं। जो 10 दिन तक चलेंगे। समाजजनों ने श्री पार्श्वनाथ बड़ा मंदिर जी पहुंचकर धातु की प्रतिमाओं और यंत्रों का बड़ा प्रक्षाल कर मार्जन किया। जिनवाणी की वैयावृत्ति की एवं मंदिरों की साफ-सफाई की। सनावद से पढ़िए, सन्मति जैन काका की यह खबर…
सनावद। दिगंबर जैन समाज के महापर्व पर्वाधिराज पर्युषण पर्व भादव सुदी पंचमी से प्रारंभ होने जा रहे हैं। जो 10 दिन तक चलेंगे। सन्मति काका ने बताया कि इस अवसर समाज के मनीष चौधरी, आशीष जैन, हर्षित जैन, हेमू जैन, अचिंत्य जैन, संयम जटाले, कमल केके, अक्षय सराफ, सुनील पंचोलिया, प्रवीण जैन, सरल जटाले, मनोज जैन, अभिषेक गोटू, गौतम जैन, हेमा मुंशी, पुष्पा जैन, संध्या पंचोलिया ने श्री पार्श्वनाथ बड़ा मंदिर जी पहुंचकर धातु की प्रतिमाओं और यंत्रों का बड़ा प्रक्षाल कर मार्जन किया। जिनवाणी की वैयावृत्ति की एवं मंदिरों की साफ-सफाई की। इसी के साथ सुपार्श्वनाथनाथ मंदिर, खंडेलवाल छोटा मंदिर, श्रीमंदर जिनालय, महावीर जिनालय में भी सामूहिक प्रक्षालन किया।













Add Comment