सर्दियां आ चुकी हैं और मौसम अपनी सबसे प्यारी डिश की याद दिला रहा है गाजर का हलवा। ताजी लाल गाजर, दूध की मिठास और घी की खुशबू… चलिए बनाते हैं बिल्कुल देसी अंदाज में यह स्वादिष्ट हलवा…
गाजर का हलवा रेसिपी
सामग्री
लाल गाजर (कद्दूकस) – 1 किलो
दूध – 1 लीटर
चीनी – 1/2 से 3/4 कप (स्वाद अनुसार)
घी – 3-4 बड़े चम्मच
मावा/खोया – 100 ग्राम (वैकल्पिक, पर स्वाद बढ़ाता है)
काजू, बादाम, किशमिश – थोड़े से (कटा हुआ)
इलायची पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
विधि
1. गाजर को धोकर छीलें और कद्दूकस कर लें।
2. एक भारी तले वाले पैन में गाजर और दूध डालें और मध्यम आंच पर पकाएं।
3. दूध सूखने तक लगातार चलाते रहें ताकि नीचे ना लगे।
4. अब घी डालें और 5–7 मिनट भूनें।
5. चीनी डालकर मिलाएं और तब तक पकाएं जब तक हलवा गाढ़ा और चमकीला न हो जाए।
6. अब मावा डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
7. अंत में इलायची पाउडर और सूखे मेवे डालें, 2 मिनट और पकाएं।
सर्व करने का तरीका
– गर्म या ठंडा दोनों ही रूप में परोसें।
– ऊपर से घी या मेवा डालकर स्वाद और बढ़ाएं।













Add Comment