दिगंबर जैन समाज, लाडनूं के अध्यक्ष एवं मयंक ग्लोबल फाइनेंस लिमिटेड, कोलकाता के चेयरमैन सुभाषचंद- सरिता बड़जात्या ने अपनी 42वीं वैवाहिक वर्षगांठ के उपलक्ष्य में पूर्वांचल दयोदय गौ सेवा फाउंडेशन, कोलकाता को 42 हजार रुपए की राशि प्रदान की। पढ़िए एक रिपोर्ट…
लाडनूं। दिगंबर जैन समाज, लाडनूं के अध्यक्ष एवं मयंक ग्लोबल फाइनेंस लिमिटेड, कोलकाता के चेयरमैन सुभाषचंद- सरिता बड़जात्या ने अपनी 42वीं वैवाहिक वर्षगांठ के उपलक्ष्य में पूर्वांचल दयोदय गौ सेवा फाउंडेशन, कोलकाता को 42 हजार रुपए की राशि (1 दिन का खर्च) प्रदान की है। बताया जाता है कि इस गौशाला में वर्तमान में 730 गौवंश हैं। गौसेवा समिति के पदाधिकारियों ने बड़जात्या दंपती के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप जैसे भामाशाह के सहयोग से ही यह समिति निर्विघ्न संचालित हो रही है। गौसेवा संघ परिवार आपके प्रति आभारी है। भामाशाह सुभाषचंद बड़जात्या अनेक सामाजिक, धार्मिक एवं शैक्षिक संस्थाओं को नेतृत्व प्रदान करते हुए सिद्धायतन एवं आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, सम्मेद शिखर के संरक्षक पद को सुशोभित कर रहे हैं। आपको शैक्षिक एवं सामाजिक सेवा के लिए अनेकों संस्थाओं के साथ राजस्थान सरकार द्वारा भामाशाह सम्मान-2018 प्रदान किया गया था।
बड़जात्या की सेवा भावना को देखते हुए पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव (5-10 फरवरी, 2023) सम्मेदशिखरजी में आनत इंद्र, शिरोमणि संरक्षक तथा आचार्यश्री प्रसन्नसागर महाराज महापारणा महोत्सव समिति का स्वागताध्यक्ष भी मनोनीत किया गया था।













Add Comment