समाचार

बरही वार्षिक मेला महोत्सव 13 सितम्बर को, 1008 कलश अभिषेक और शोभायात्रा मुख्य आकर्षण : भगवान अजितनाथ की भव्य रथयात्रा और महाआरती में उमड़ेगा भक्तिभाव


भगवान महावीर की समोशरण स्थली बरही (बल्लभपुर) में 13 सितम्बर को वार्षिक मेला महोत्सव का आयोजन होगा। इसमें 1008 कलश अभिषेक, रथयात्रा, महाआरती और भक्ति-सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। श्रद्धालुओं के लिए भोजन, सुरक्षा और सुविधा की विशेष व्यवस्था की गई है। पढ़िए अजय जैन की पूरी रिपोर्ट…


अम्बाह/भिण्ड। भगवान महावीर स्वामी की समोशरण स्थली एवं अतिशय क्षेत्र बरही (बल्लभपुर) में आगामी 13 सितम्बर 2025, आश्विन कृष्ण सप्तमी को वार्षिक मेला महोत्सव बड़े धार्मिक उल्लास और श्रद्धाभाव से मनाया जाएगा। इस अवसर पर क्षेत्रभर में भक्तिमय वातावरण व्याप्त है और तैयारियां अंतिम चरण में पहुँच चुकी हैं।

प्रातःकाल मंगलाचरण और धार्मिक स्तोत्र पाठ के साथ श्री 1008 अजितनाथ भगवान का अभिषेक और शांतिधारा होगी। तत्पश्चात नित्यनियम पूजन और प्रवचन से वातावरण गूंजेगा। दोपहर 12 बजे श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क वात्सल्य भोजन की व्यवस्था रहेगी।

रथयात्रा, 1008 कलशों से किया अभिषेक

दोपहर 2 बजे भगवान की भव्य रथयात्रा ऐरावत हाथी पर आरंभ होकर नगर परिक्रमा कर मेला प्रांगण पहुंचेगी। वहाँ भगवान को पाण्डुक शिला पर विराजित कर 1008 कलशों से अभिषेक किया जाएगा। शाम 7 बजे भगवान की महाआरती होगी और इसके बाद भक्ति संगीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ होंगी। मेला समिति ने श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु भोजन, जल, पार्किंग और सुरक्षा की विशेष व्यवस्थाएँ की हैं।

आयोजन की कमान श्री 1008 अजितनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र प्रबंधकारिणी न्यास बरही के हाथों में है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव जैन बिल्लू ने बताया कि बरही का यह वार्षिक आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ सेवा, सहयोग और भाईचारे का प्रतीक है। श्रद्धालुओं का मानना है कि यह मेला बच्चों और युवाओं को सांस्कृतिक एवं धार्मिक मूल्यों से जोड़कर एकता और अनुशासन का संदेश देता है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

Tags

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page