समाचार

10 हजार विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देंगे बाल मुनि विजयचंद्र सागर : 10 अगस्त को देंगे 300 सवालों के जवाब 


शहर के अभय खेल प्रशाल में शतावधान कार्यक्रम में बाल मुनिराज विजयचंद्रसागर 10 अगस्त को सुबह 9 बजे आचार्य नयचंद्रसागर सूरीधर महाराज के सानिध्य में डॉक्टर, वैज्ञानिक और विशेषज्ञों के 300 सवालों के जवाब देंगे। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…स्रोत साभार दैनिक भास्कर। 


इंदौर। शहर के अभय खेल प्रशाल में शतावधान कार्यक्रम में बाल मुनिराज विजयचंद्रसागर 10 अगस्त को सुबह 9 बजे आचार्य नयचंद्रसागर सूरीधर महाराज के सानिध्य में डॉक्टर, वैज्ञानिक और विशेषज्ञों के 300 सवालों के जवाब देंगे। 13 वर्षीय बाल मुनिराज विजयचंद्रसागर लोगों द्वारा पूछे गए 100 से 300 सवालों को याद रखकर उनका हर क्रम में जवाब देंगे। चौथी कक्षा तक शिक्षित बाल मुनि गणित, विज्ञान, समाज, धर्म सहित हर विषय के सवालों के पलक झपकते ही जवाब देकर विश्व कीर्तिमान रचेंगे। इस आयोजन में इसरो के वैज्ञानिक, देश के 50 वैज्ञानिक, बेंगलुरु के न्यूरोलॉजिकल साइंटिस्ट रिसर्च सेंटर से जुड़े वैज्ञानिक, डॉक्टर, आयकर एवं जीएसटी अधिकारी, जज, वकील, सीए, विषय विशेषज्ञ आदि शामिल होंगे।

शतावधान विद्या का प्रशिक्षण देंगे

गणिवर्य डॉ. अजीतचंद्रसागर महाराज ने बताया कि एकाग्रता, याददाश्त और आत्म विश्वास बढ़ाने वाली शतावधान विद्या का 10 हजार से अधिक विद्यार्थियों को चातुर्मास के दौरान तीन दिनी प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। उन्हें आत्मशक्ति जाग्रत करने एवं दिमाग का अधिकतम उपयोग करने की विधि सिखाई जाएगी। प्रशिक्षण की तारीख अभी तय नहीं की गई है। समिति के ललित सी जैन, दिलीप शाह ने बताया कि कार्यक्रम में सभी को एक नोटबुक और पेन सहित किट दी जाएगी। जिसमें वे विभिन्न लोगों के पूछे गए सवालों को नोट कर सकेंगे और जब मुनिराज उन्हें दोहराएंगे तो अपनी नोटबुक से मिलान करेंगे। आयोजन में सभी को मोबाइल स्विच ऑफ रखना होगा। आयोजन में 15 वर्ष से कम उम्र के बालकों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page