समाचार

बाहुबली और श्रीजी अभिषेक मंडल ने इंदौर में किया कलशाभिषेक, 90 से अधिक सदस्य हुए शामिल : 152वां और 60वां रविवारिया कलशाभिषेक शीतल नगर जैन मंदिर में भक्ति भाव से सम्पन्न


बाहुबली अभिषेक मंडल और श्रीजी ग्रुप द्वारा 152वां एवं 60वां रविवारिया कलशाभिषेक 3 अगस्त को शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, शीतल नगर इंदौर में भक्तिभाव से सम्पन्न हुआ। पढ़िए नरेन्द्र जैन सोरया की पूरी रिपोर्ट…


बाहुबली अभिषेक मंडल इंदौर द्वारा 152वां रविवारिया कलश एवं श्रीजी अभिषेक मंडल द्वारा 60वां रविवारिया कलश का आयोजन 3 अगस्त रविवार को 1008 श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन जिनालय, शीतल नगर, उत्कर्ष विहार (साकेत), इंदौर में संपन्न हुआ। यह वही जिनालय है जहाँ से बाहुबली अभिषेक मंडल की शुरुआत हुई थी।

करीब 90 से अधिक श्रद्धालुओं ने मिलकर श्रीजी की प्रतिमा का कलशाभिषेक, शांतिधारा, पूजन आदि धार्मिक क्रियाएं भक्तिपूर्वक और आनंद के साथ सम्पन्न कीं। सभी सदस्यों ने एक साथ मिलकर आयोजन को भक्तिमय और प्रभावशाली रूप दिया।

जिनालय की विशेषता और इतिहास साझा किया

कार्यक्रम में मंदिर समिति के अध्यक्ष हैमचन्द्र मीना झांझरी ने जिनालय की विशेषता और इतिहास साझा किया। बाहुबली अभिषेक मंडल एवं श्रीजी अभिषेक मंडल के सदस्यों का भव्य स्वागत माला-दुपट्टा पहनाकर किया गया।

देवकुमार जैन, सन्नी रश्मि जैन व JMB परिवार द्वारा सभी सदस्यों के लिए स्वल्पाहार एवं उपहार की सुंदर व्यवस्था की गई। JMB परिवार के सनी जैन द्वारा गिफ्ट हैंपर भेंट किए गए। आयोजन की सफलता पर श्रीजी अभिषेक मंडल ने बाहुबली मंडल व शीतल नगर मंदिर ट्रस्ट का आभार जताया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

Tags

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page