समाचार

बाल ब्रह्मचारिणी सौम्या दीदी एवं उनकी माताजी की गोद भराई: जबरी बाग़ नसिया मंदिर में किया गया कार्यक्रम


कंचन बाग दिगंबर जैन मंदिर में साधनारत बाल ब्रह्मचारिणी सौम्या दीदी एवं उनकी माताजी की गोद भराई का कार्यक्रम जबरी बाग़ नसिया मंदिर जी में हुआ। इसमें समाजजनों ने उपस्थित रहकर भाग लिया। सौम्या दीदी और उनकी माताजी की दीक्षा अजमेर में होने जा रही है। पढ़िए इंदौर से यह खबर…


इंदौर। कंचन बाग दिगंबर जैन मंदिर में साधनारत बाल ब्रह्मचारिणी सौम्या दीदी एवं उनकी माताजी की गोद भराई का कार्यक्रम जबरी बाग़ नसिया मंदिर जी में रखा गया है। इस अवसर ब्रह्मचारी भावेश भैय्या और समाज के दीपक जैन, सचिन जैन, राजीव जैन एडवोकेट, आलोक कुमार जैन, राजेश अंजू जैन, ज्योति काला, अर्पित मीनू जैन, उज्जवल जैन काजू, मीडिया प्रभारी हरिहर सिंह चौहान आदि सभी गोद भराई में शामिल हुए। नसिया समाज के उज्जवल जैन काजू ने बताया कि श्रद्धेय दीदी जी की दीक्षा अप्रैल माह में अजमेर (राजस्थान) में होने जा रही है। यह जानकारी मीडिया प्रभारी हरिहर भैय्या ने दी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page