समाचार

मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग की परीक्षा में प्राप्त किया तेरहवां स्थान : आयुष जैन का डिप्टी कलेक्टर पद के लिए हुआ चयन


ग्राम मड़देवरा जिला छतरपुर के होनहार बालक आयुष जैन ने इतिहास रचा है। भागचंद जैन, आशा जैन के बेटे आयुष ने मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में तेरहवां स्थान प्राप्त किया है और उनका डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयन हुआ। पढ़िए रत्नेश जैन बकस्वाहा की विशेष रिपोर्ट…


बकस्वाहा। तहसील के ग्राम मड़देवरा जिला छतरपुर के होनहार बालक आयुष जैन ने इतिहास रचा है। भागचंद जैन, आशा जैन के बेटे आयुष ने मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में तेरहवां स्थान प्राप्त किया है और उनका डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयन हुआ। इसके पूर्व में ड्रग इंस्पेक्टर की परीक्षा में मध्यप्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। आयुष जैन प्रारम्भ से ही होनहार रहे हैं। सागर विश्वविद्यालय में बी फार्मा की डिग्री प्राप्त कर इंदौर तैयारी के लिए दृढ़ता के साथ गए और प्रथम प्रयास में सफलता अर्जित की।

इस सफलता पर ग्राम वासियों ने नेहानगर स्थित उनके पैतृक निवास पर पहुंच कर नेहा नगर के जैन समाज, श्री दिगम्बर जैन सिद्धक्षेत्र नैनागिरि के पदाधिकारियों, एसएसकेजे जनकल्याण संस्थान के पदाधिकारियों ने आत्मीय हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान कीं। आयुष ने इस सफलता का श्रेय माताजी, पिताजी का शुभाशीष, बजुर्गों, गुरुजनों के आशीर्वाद को दिया। इस उपलब्धि पर आईएएस सुरेश जैन भोपाल, भारतीय जैन संगठन के सम्भागीय अध्यक्ष सहित अनेक संस्थाओं जुड़े राजेश रागी वरिष्ठ पत्रकार सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने उन्हें बधाई दी है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
7
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page