समाचार

आचार्य श्री संघ और आर्यिका संघ की मंगल अगवानी : पाद प्रक्षालन और आरती के लिए उमड़े भक्तजन


आचार्यश्री विनम्र सागरजी महाराज ससंघ, आर्यिक विभाश्री माताजी ससंघ और अर्यिका विमलश्री माताजी ससंघ की मंगल अगवानी की गई। इस अवसर पर महिला मंडल और बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। इंदौर से पढ़िए यह खबर…


इंदौर। आचार्यश्री विनम्र सागरजी महाराज ससंघ, आर्यिक विभाश्री माताजी ससंघ और अर्यिका विमलश्री माताजी ससंघ की मंगल अगवानी बापट चौराह, सुखलिया से विजयनगर तक की गई। इस भव्य अगवानी में 11 से ज्यादा महिला मंडलों ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी। जगह-जगह आचार्यश्री के पाद प्रक्षालन किए गए और आरती उतारी गई। श्रेष्ठ अगवानी के लिए महिला मंडलों के बीच प्रतियोगिता भी रखी गई। इसमें प्रथम विजय नगर और द्वितीय स्कीम-78 महिला मंडल रहे।

अगवानी में ये रहे उपस्थित 

अगवानी में अध्यक्ष धर्मेंद्र जैन, विधायक रमेश मेंदोला विधायक, पार्षद मनोज मिश्रा, नरेंद्र वेद, नवीन गोधा, अक्षय कासलीवाल, आनंद गोधा, मनोज अनामिका बाकलीवाल, राजीव निराला एवं लगभग 28 मंदिरों के अध्यक्ष आदि उपस्थित रहे। लगभग चार से पांच हजार समाजजनों ने आचार्य श्री की मंगल आगवानी की। मंच संचालन प्रदीप शास्त्री और तीन संघ का मिलन का संचालन डीके जैन ने किया। शोभायात्रा का नेतृत्व जिनेश झांझरी ने किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page